Bigg Boss: शालीन को मिली जान से मारने की धमकी, पेरेंट्स ने पूछा- नेशनल TV पर ये क्या हो रहा?

बिग बॉस हाउस में एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला है. दोनों एक-दूसरे से लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. मंगलवार एपिसोड में हद हो गई. स्टैन ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी दी. इसके बाद शालीन के पेरेंट्स ने मेकर्स को एक लेटर लिखा है.

Advertisement
एमसी स्टैन, शालीन भनोट एमसी स्टैन, शालीन भनोट

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है. हर दिन किसी ना किसी के बीच कहा सुनी होती रहती है. मंगलवार एपिसोड में एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच भी जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला. बात एक-दूसरे को भला-बुरा कहने तक सीमित थी. हद तब हुई जब एमसी स्टैन ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी दे डाली. एपिसोड देखने के बाद शालीन भनोट के पेरेंट्स काफी टेंशन में नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

शालीन के पेरेंट्स ने शेयर किया पोस्ट
बिग बॉस हाउस में एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला है. दोनों ने एक-दूसरे से लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ठीक भी है, क्योंकि शो में टिके रहने के लिये मुद्दे उठाने जरूरी हैं. पर लेटेस्ट एपिसोड में स्टैन ने सारी हदें पार कर डाली. स्टैन ने ना सिर्फ शालीन को भला-बुरा कहा, बल्कि उन्हें घर से उठवाने की धमकी भी दी. 

एमस स्टैन की बदतमीजी देखने के बाद शालीन भनोट के पेरेंट्स टेंशन में आ गये हैं. शालीन के इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर उनके पेरेंट्स द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में शालीन ने माता-पिता ने बेटे को मिली धमकी को लेकर डर जाहिर किया है. 

शालीन भनोट के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया गया जिसमें उनकी मां ने बेटे को जान से मारने की धमकी पर चिंता जताई है. पोस्ट में लिखा, ' हमारे बेटे को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद. कई सारे चैलेंज को पार करते हुए शालीन आज शो में यहां तक पहुंचे हैं. यकीनन वो कई लोगों को दिल जीत कर ही शो से बाहर निकलेंगे. हालांकि, बीती रात को टेलीकास्ट हुए एपिसोड को देखकर हमे चिंता हो रही है, क्योंकि शालीन को जान से मारने की धमकी मिली है. बिग बॉस रियलिटी शो एंटरटेनमेंट के लिए बना है. यहां ऐसी धमकियां मिलना ठीक नहीं है. अपने बेटे और हमारे परिवार के लिए मिल रही ऐसी धमकियों को सुनने के बाद हम चिंता में हैं. हम जानना चाहते हैं कि नेशनल टेलिवीजन पर ये सब कैसे हो रहा है?  हमारे लिए हमारे बेटे की खुशी और उसकी सुरक्षा से बढकर कुछ नहीं है.

Advertisement

क्यों हुई थी लड़ाई?
मंगलवार को बिग बॉस हाउस में नॉमिनेशन टास्क हुआ. एमसी स्टैन को किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने की पावर मिली. इस पावर का इस्तेमाल करते हुए स्टैन ने टीना को नॉमेनेट किया. ये देख कर टीना भड़क गईं. टीना और स्टैन की लड़ाई में शालीन कूदे और बात आगे बढ़ गई. इस कहा सुनी के बीच स्टैन शालीन को धमकी दे डाली. एपिसोड देखने के बाद बिग बॉस फैंस एमसी स्टैन पर भड़कते दिख रहे हैं. 

फैंस के सपोर्ट के लिये शालीन की फैमिली ने उनका शुक्रिया अदा किया है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »