पवन सिंह संग बिताए पलों को याद कर मायूस हुईं अक्षरा! दो पल रुकीं... फिर बोलीं- गाते अच्छा हैं

अक्षरा सिंह ने हालिया इंटरव्यू में पवन सिंह को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पवन अच्छे सिंगर हैं. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उनकी कोई अच्छी बात जो याद हो, तो अक्षरा सोच में पड़ गईं.

Advertisement
पवन सिंह को यादकर मायूस हुईं अक्षरा सिंह! (Photo: Screengrab) पवन सिंह को यादकर मायूस हुईं अक्षरा सिंह! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

भोजपुरी के फेमस सितारे पवन सिंह-अक्षरा सिंह का रिश्ता कभी किसी से छुपा नहीं रहा. न ही इसके बाद ब्रेकअप के दौरान हुआ विवाद आज तक दब पाया है. दोनों के बीच की खटास में भोजपुरी इंडस्ट्री तक को दो हिस्सों में बांट दिया था. हालांकि पवन और अक्षरा- दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं. बावजूद इसके अब भी दिल के किसी कोने में वो कसक अब भी बाकी है. 

Advertisement

अक्षरा ने याद किए पवन संग बिताए दिन!

अक्षरा ने हाल ही में पवन के बारे में बात की और बताया कि पवन एक बहुत अच्छे सिंगर हैं. उनसे जब सवाल हुआ कि भले ही कुछ साल पहले वो अलग हो गए. लेकिन एक वक्त साथ बिताया है. उस दौरान कुछ तो अच्छा पवन में रहा होगा. जो अक्षरा को आज भी याद हो. जिंगाबाद से बातचीत में एक्ट्रेस-सिंगर ने सवाल पूछने के बाद के महज कुछ सेकंड में उन दिनों को याद कर डाला.  

सवाल सुनकर अक्षरा को शॉक सा लगा, थोड़ा रुकने के बाद वो पहले तो जोर से हंसी, फिर बोलीं- अच्छाई! इसके बाद फिर सिंगर थोड़ा रुक गईं और सोचते हुई बोलीं- जितना अच्छा किया उससे ज्यादा तो... इतना ज्यादा अच्छा किया कि अच्छाई याद नहीं आ रही है. इस दौरान अक्षरा के चेहरे पर अलग मायूसी नजर आई. जैसे अक्षरा के जख्म हरे हो गए हो. 

Advertisement

अक्षरा ने आगे कहा- याद ही नहीं आ रहा है ऐसा कुछ. फिर खुद को संभालते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा- देखिए हमारी इंडस्ट्री में पवन भी काम करते हैं. पवन सिंह एक सिंगर के तौर पर बहुत अच्छे हैं. लेकिन एक्टर के तौर पर मैं नहीं मानती.  एक्टर तो मैं निरहुआ (दिनेश लाल यादव). वो अब तक के सबसे अच्छे एक्टर हैं.  इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं जानती किसी के बारे में.   

अक्षरा-पवन का क्यों टूटा था रिश्ता?

मालूम हो कि, अक्षरा संग पवन के रिश्ते का दर्दनाक अंत उस वक्त हुआ था जब पावर स्टार ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली थी. अक्षरा अपने पुराने इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि पवन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे. वो उनसे पैर छूकर माफी मंगवाते थे, उन्हें किसी के साथ काम तक करने से मना कर देते थे. उन्होंने अक्षरा से शादी करने की शर्त रखी थी कि वो कभी उनसे प्रॉपर्टी में हिस्से की डिमांड नहीं करेंगी. 

अक्षरा ने कहा था कि वो उस दौरान सुसाइड कर लेना चाहती थीं, क्योंकि पवन से अलग होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री तक से साइडलाइन कर दिया गया था. हालांकि उस नाजुक पल में उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement