'मुझ पर सिर्फ महादेव का हाथ', आम्रपाली का फूटा गुस्सा, निरहुआ की बदौलत पाई तरक्की? भोजपुरी एक्ट्रेस पर लगे आरोप

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, महादेव और दर्शकों को दिया. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने साफ कहा कि उनकी पहचान किसी के सहारे नहीं, बल्कि अपने काम से बनी है.

Advertisement
आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, निरहुआ संग कनेक्शन पर दिया जवाब (Photo: Instagram) आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, निरहुआ संग कनेक्शन पर दिया जवाब (Photo: Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं. पिछले काफी समय से उनका नाम सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ जोड़ा जाता रहा है. इतना ही नहीं, कई बार यह भी कहा गया कि आम्रपाली को भोजपुरी इंडस्ट्री में सफलता निरहुआ की वजह से मिली. अब इन तमाम चर्चाओं और आरोपों के बीच आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

बिना किसी का नाम लिए एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उनकी पहचान किसी के सहारे नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत से बनी है.

'मुझ पर सिर्फ महादेव का हाथ है'

आम्रपाली ने अपने पोस्ट की शुरुआत बेहद भावुक अंदाज में की. उन्होंने लिखा- मुझ पर सिर्फ मेरे महादेव का हाथ है. मेरे साथ मेरे दर्शकों का अटूट प्यार है और मेरे गुरुओं का आशीर्वाद है. मैं जो भी हूं, अपने कर्म, अपनी मेहनत और अपनी काबिलियत की बदौलत हूं.

उन्होंने कहा कि आज तक उन्हें कभी अपनी उपलब्धियों का हिसाब देने की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन जब उनकी मेहनत पर सवाल उठाए गए तो सच बोलना जरूरी हो गया. आम्रपाली ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं.

Advertisement

उन्होंने लिखा कि महज 16 साल की उम्र में उन्होंने जी टीवी के सीरियल 'सात फेरे' के लिए ऑडिशन दिया था और 150 से ज्यादा लड़कियों में से उनका चयन हुआ था. इसके बाद उन्होंने'पलकों की छांव में' जैसे टीवी शो में भी काम किया.

एक्ट्रेस ने जोर देकर कहा कि उन्हें कभी किसी की सिफारिश, किसी बड़े नाम या किसी के 'हाथ' का सहारा नहीं मिला.

'मेरी पहचान मेरे काम ने बनाई है'

आम्रपाली ने आगे लिखा- उस वक्त भी काम कर रही थी, आज भी कर रही हूं और महादेव की कृपा, गुरुओं के आशीर्वाद और दर्शकों के प्यार से आगे भी करती रहूंगी. मेरी पहचान किसी के सहारे नहीं बनी... मेरे काम ने मुझे पहचान दी है और मेरा जवाब भी हमेशा मेरा काम ही रहेगा. पोस्ट के आखिर में उन्होंने'हर-हर महादेव' लिखकर अपनी बात खत्म की.

आखिर क्यों देना पड़ा जवाब?

दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबे समय से आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं. कई बार यह दावा किया गया कि एक्ट्रेस को फिल्में और गाने सिर्फ निरहुआ की वजह से मिले.

हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी आनेवाले शो भोजपुरी बवाल के वायरल हुए क्लिप में आम्रपाली पर फिल्म से निकाले जाने का आरोप लगाती दिखीं. उन्होंने कहा कि आम्रपाली की वजह से उन्हें निरहुआ के साथ काम करने का मौका नहीं मिला. उनके कहने  पर एक्ट्रेस को फिल्म से भी बाहर कर दिया गया. 

Advertisement

हालांकि आम्रपाली ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को इन्हीं आरोपों और चर्चाओं का जवाब माना जा रहा है. अब आम्रपाली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी एक्ट्रेस के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं उनके को-एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी कमेंट कर अपना सपोर्ट शो किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »