पवन, खेसारी का करियर खत्म? अक्षरा ने पूछा- कहां हैं इनकी फिल्में? मह‍िलाएं कर रहीं राज

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व पर बात की है. उनके मुताबिक, अब मेल एक्टर्स हीरोइनों की कास्टिंग को लेकर फैसले नहीं लेते हैं. वक्त के हिसाब से भोजपुरी इंडस्ट्री भी बदल गई है. यहां अब महिलाएं डोमिनेट कर रही हैं.

Advertisement
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी एक्टर्स पर कसा तंज (Photo: Screengrab) अक्षरा सिंह ने भोजपुरी एक्टर्स पर कसा तंज (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं. उन्होंने एक पॉडकास्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोली है. अक्षरा ने सालों पुराने दौर के खत्म होने की बात की. अक्षरा मानती हैं कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री को मेल एक्टर्स डोमिनेट नहीं करते हैं. साथ ही उन्होंने मेल एक्टर्स के पास काम ना होने का बड़ा दावा किया. 

अक्षरा के बेबाक बोल

Advertisement

अक्षरा ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में कहा कि एक दौर ऐसा था जब हीरोइनों को काम पाने के लिए एक्टर्स के करीब होना पड़ता था. लेकिन अब वक्त बदल गया है. रश्मिका से पूछा गया क्या मेल एक्टर्स चुनते हैं कि उन्हें किसके साथ काम करना है? इसका एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला जवाब दिया. उनका कहना है कि आज महिलाएं इंडस्ट्री में रूल कर रही हैं. वो चुनती हैं किसके साथ उन्हें काम करना है और किसके साथ नहीं करना है.

अक्षरा कहती हैं- अब तो हीरो शून्य में हैं, कहां से तय करेंगे? किसी के पास कोई काम नहीं है. अभी महिलाएं इंडस्ट्री में राज कर रही हैं. हर सिंगल महिला काम कर रही है. हर किसी की बैक टू बैक 15 दिन में फिल्में आ रही हैं. वो लोग फ्लॉन्ट करते हुए काम पर जाती हैं. पैसे लेकर घर आती हैं. मैं उनकी खुशी को महसूस कर पा रही हूं. क्योंकि मैंने वो दौर देखा है जब मेल सुपरस्टार एक्ट्रेस को रेकेमेंड करते थे. वो कहते थे- इसके ले लो, इसको हटा लो, इसको रख लो. वो दौर खत्म हो गया. अब ये सब महिलाए तय करती हैं.

Advertisement

इंडस्ट्री के स्टार्स पर दिया बड़ा बयान

तो क्या मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ इनका काम खत्म हो गया है? अक्षरा ने पूछा- कहां हैं इनकी फिल्में? किसी के फिल्में ही नहीं हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि अब दौर ही बदल गया है. अब महिलाओं का दौर है. महिलाओं की मूवीज चल रही हैं. वुमन ओरिएंटेड सब्जेक्ट ही हिट हो रहा है.   

अक्षरा सिंह के मुताबिक, भोजपुरी इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है. एक वक्त साउथ इंडस्ट्री भी बुरे दौर में थी. लगा था बस खत्म ही हो जाएगी. लेकिन बदलते वक्त के साथ आज साउथ इंडस्ट्री पीक पर है. उसका ग्लोबल मार्केट में डंका बज रहा है. एक्ट्रेस का मानना है एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब भोजपुरी इंडस्ट्री शाइन करेगी.

वो कहती हैं- इंडस्ट्री खत्म हो रही है क्योंकि सिनेमाहॉल नहीं हैं. शायद लोग इसलिए ऐसा बोल रहे हैं. साउथ के मुकाबले हमारी इंडस्ट्री छोटी है. वहां भी एक वक्त चीजें खत्म लग रही थीं. फिर एकदम से कमबैक हुआ. मुझे लगता है कुछ तो भोजपुरी का भी भला होगा जब अच्छे मेकर्स या डायरेक्टर्स आएंगे, जो हमारी इंडस्ट्री को आगे लेकर जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement