यूपी चुनाव, मोदी और लकी कुर्सी !

दरअसल, 2014 लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान जब नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर, 2013 को कानपुर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने आए थे तब भी वह इसी कुर्सी पर बैठे थे और उन चुनावों में बीजेपी को यूपी की 80 सीटों में से 71 सीटों पर जीत मिली थी.

Advertisement
कानपुर में होगी मोदी की रैली कानपुर में होगी मोदी की रैली

लव रघुवंशी

  • कानपुर,
  • 09 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

राजनीति में चुनाव जीतने के लिए राजनेता तरह तरह के तरीके अपनाते है, ऐसा ही एक तरीका भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रयोग करने जा रहे है. 19 दिसंबर को कानपुर में होने वाली रैली के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मंच पर बैठने के लिए 'लकी चेयर' का इंतजाम किया है.

दरअसल, 2014 लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान जब नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर, 2013 को कानपुर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने आए थे तब भी वह इसी कुर्सी पर बैठे थे और उन चुनावों में बीजेपी को यूपी की 80 सीटों में से 71 सीटों पर जीत मिली थी.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, बीजेपी के नेताओं ने इस कुर्सी को के आफिस में एक स्पेशल कांच के चेंबर में संभाल के रखा था, इसके साथ ही मोदी ने जिस ग्लास से पानी पिया था और ठग्गू के लड्डू का बॉक्स जिसमें उन्हें लड्डू दिए गए थे वह भी संभाल के रखे हुए है.

6 फीट लंबी इस कुर्सी को सुरक्षित रखने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक स्पेशल वाटरप्रूफ कांच के बॉक्स को तैयार करवाया गया था.

आएंगे 5 लाख लोग !

कानपुर बीजेपी के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथनी बोले कि 'यह पहली बार है जब मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद कानपुर आएंगे, कार्यकर्ताओं का मानना है कि हमारे लिए लकी कुर्सी है इसलिए परिवर्तन रैली के दौरान भी इसका उपयोग हो रहा है.' मैथनी बोले कि इस कुर्सी को स्टेज पर रखने के लिए हमें एसपीजी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, रैली के बाद इस कुर्सी को हम वापिस कांच के बॉक्स में डाल देंगे. में होने वाली रैली में 5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है.

Advertisement

अब देखना यह होगा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनाया जा रहा यह तरीका आने वाले चुनावों में जीत दिला पाएगा या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »