पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहीं समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव रविवार को पटना पहुंचीं. पटना आने का मकसद साफ था, अपनी जीत के लिए दुआ मांगना.
पटना पहुंचने के बाद मुलायम की छोटी बहू सीधा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचीं, जहां पर उन्होंने कुछ वक्त बिताया. उसके बाद पटना में ही मौजूद लालू की पांचवीं बेटी हेमा यादव के साथ सीधा पटना साहिब गईं, जहां पर उन्होंने हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका.
अपर्णा यादव इस बार चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं. लखनऊ कैंटोनमेंट सीट से चुनाव लड़ रही अपर्णा यादव की टक्कर इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी के साथ है. लखनऊ कैंटोनमेंट पर मतदान का काम तीसरे चरण में पूरा हो चुका है.
रोहित कुमार सिंह