बीजेपी नेता मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी खराबी आने के बाद तुरंत हेलीकॉप्टर को लैंड करा लिया गया. साथ ही मनोज तिवारी और हेलीकॉप्टर में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं.

Advertisement
बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं मनोज तिवारी बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं मनोज तिवारी

कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद प्रतापगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इलाहाबाद में बीजेपी के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद तिवारी हेलीकॉप्टर से वापस लौट रहे थे.

दिल्ली बीजेपी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी आने के बाद तुरंत हेलीकॉप्टर को लैंड करा लिया गया. साथ ही मनोज तिवारी और हेलीकॉप्टर में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं. बयान के मुताबिक तिवारी ने प्रतापगढ़ में ही एक चुनावी सभा को संबोधित किया.

Advertisement

मनोज तिवारी को हेलीकॉप्टर से प् जाना था, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से शाम को वो वहां पहुंच पाये और सड़क मार्ग से उन्हें बनारस जाना पड़ा. मनोज तिवार बुधवार को होने वाली बीजेपी की कोर समिति की बैठक में भी शामिल होंगे, जो एमसीडी चुनाव के मद्देनजर उनकी ओर से ही बुलाई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement