यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-RSS का महामंथन, PM मोदी-अमित शाह भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी का मंथन जारी है. पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और सुनील बंसल के साथ संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बीच मंत्रणा हुई. वहीं सुनील बंसल दो दिनों से ही दिल्ली में रुके हैं.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह.

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST
  • यूपी में विधानसभा चुनावों पर बीजेपी की बैठक
  • दिग्गज नेता आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है. उत्तर प्रदेश को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मंथन जारी है. इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बीच रविवार को गंभीर मंत्रणा हुई. 

Advertisement

भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल बीते 2 दिनों से ही दिल्ली में डटे हैं. पार्टी सूत्रों का दावा है कि शीर्ष नेताओं के बीच हो रही यह बैठक बेहद अहम है. इस बैठक में उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति तय की जाएगी, जिससे पार्टी की पकड़ राज्य में और मजबूत हो.

 करीब एक हफ्ता पहले यूपी में पंचायत चुनाव में मिली हार को लेकर बीजेपी में मंथन हुआ था. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पंचायत चुनाव से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे थे. इस दौरान पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर मंथन किया गया था. 

क्या UP पंचायत इलेक्शन को विधानसभा चुनाव 2022 का सेमीफाइनल माना जाना चाहिए? 

'अति आत्मविश्वास की वजह से पंचायत चुनाव में मिला झटका'

Advertisement

इसके अलावा बैठक में कुछ क्षेत्रीय अध्यक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया था कि कहीं ना कहीं अति आत्मविश्वास की वजह से भी नुकसान उठाना पड़ा है. कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को लग रहा था कि सरकार होने का फायदा मिलेगा. इसलिए कई जगहों पर उम्मीदवारों ने चुनाव को हल्के में लिया जिसका नतीजा यह हुआ कि चुनाव में हार मिली.

हालांकि बैठक में इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई थी कि ग्राम प्रधान के पद पर ज्यादातर गांव में बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की है. इसका फायदा पार्टी को अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनाव में जरूर मिलेगा.

यह भी पढ़ें-
'दीदी आपके बिना नहीं रह पाऊंगी, BJP ज्वॉइन कर हुई गलती', पूर्व महिला MLA ने लिखा ममता को खत
 'वोट मांगने आओगे, तब लठ तैयार रहेगा...' उत्तराखंड के BJP विधायक से बोले गुस्साए ग्रामीण

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »