चुनाव आयोग ने एक दिन में 24 विकास प्रस्तावों को दिखाई हरी झंडी

चुनाव के दौरान विकास कार्य ठप न पड़े इसके लिए चुनाव आयोग ने कई परियोजनाओं को फौरन अपनी मंजूरी देते हुए इन्हें आचार संहिता के घेरे से सुरक्षित निकाला. आयोग के रेकॉर्ड के मुताबिक केंद्र या राज्य सरकार की परियोजनाओं, प्रस्तावों को मिलने के दिन ही मंज़ूरी मिलने के 24 मामले हैं.

Advertisement
चुनाव आयोग का मुख्यालय चुनाव आयोग का मुख्यालय

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

चुनाव के दौरान विकास कार्य ठप न पड़े इसके लिए चुनाव आयोग ने कई परियोजनाओं को फौरन अपनी मंजूरी देते हुए इन्हें आचार संहिता के घेरे से सुरक्षित निकाला. आयोग के रेकॉर्ड के मुताबिक केंद्र या राज्य सरकार की परियोजनाओं, प्रस्तावों को मिलने के दिन ही मंज़ूरी मिलने के 24 मामले हैं.

इसी तरह 48 घंटे के भीतर 34 मामले क्लियर किए गए, यानि 48 घंटों के भीतर 55 फीसदी मामलों को आयोग ने हरी झंडी दिखा दी. दो दिन के भीतर 39, तीन दिन में 25, चार दिन में 24 और पांचवें दिन 4 मामले मंज़ूर किये गए. पांच दिन से ज़्यादा लंबित रखे गए पेचीदा मामलों की तादाद 29 थी, जो कुल 179 मामलों का 16.2 % रहा.

Advertisement

आयोग का कहना है कि आचार संहिता किसी भी सूरत में देश के विकास की गति में बाधा नहीं बनेगी, लेकिन सरकारों के लिए संहिता का पालन करना इसलिए उचित है कि चुनाव में सरकारें संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का बेजा इस्तेमाल अपने राजनीतिक नफा-नुक्सान के लिए न करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »