बिहार MLC की 8 सीटों पर भी नामांकन का आज आखिरी दिन, 6 सीटों पर महागठबंधन में रार, आरजेडी-कांग्रेस-लेफ्ट में टकराव

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नामांकन का अंतिम दिन 6 अक्टूबर है. महागठबंधन के घटक दल आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं.

Advertisement
 महागठबंधन के घटक दल आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. (Photo: PTI) महागठबंधन के घटक दल आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. (Photo: PTI)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज यानी 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है, लेकिन इससे पहले महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर टकराव खुलकर सामने आ गया है. आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं. 8 में से 6 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल ही आमने-सामने हैं.

Advertisement

विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं. आरजेडी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं. सीपीआई ने 2 और सीपीएम ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है.

दरभंगा शिक्षक सीट पर तीन सहयोगी आमने-सामने

महागठबंधन के अंदर सबसे दिलचस्प मुकाबला दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. यहां कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी मदन मोहन झा मैदान में हैं. उनके खिलाफ आरजेडी ने कुंवर राय को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, सीपीआई ने रामदेव राय को चुनाव मैदान में उतार दिया है. इस तरह एक ही गठबंधन के तीन घटक दल इस सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

चार सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

Advertisement

पटना स्नातक सीट पर आरजेडी ने दिलीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से डॉ. असदुल्लाह खान मैदान में हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर भी दोनों सहयोगी दल आमने-सामने हैं. यहां आरजेडी ने अनिल कुमार झा और कांग्रेस ने रजनीकांत पाठक को प्रत्याशी बनाया है. कोसी स्नातक सीट पर आरजेडी के नितेश कुमार के सामने कांग्रेस के मनोज कुमार जायसवाल चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी ने डॉ. संजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने संजय यादव को मैदान में उतारा है.

सारण शिक्षक सीट पर आरजेडी और सीपीआई में टकराव

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी और सीपीआई आमने-सामने हैं. यहां आरजेडी ने प्रो. जयराम यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सीपीआई की ओर से विद्यासागर विद्यार्थी मैदान में हैं. इस तरह विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 पर महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं. सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के भीतर बनी सहमति कई सीटों पर कायम नहीं रह सकी और अब सहयोगी दल ही एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं.

23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे

बिहार विधान परिषद की इन 8 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 23 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »