राजस्थान मेयर चुनाव LIVE: अजमेर में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के कई पार्षदों ने पाला बदला, जीत गई बीजेपी

राजस्थान के नगर निगम महापौर चुनाव में बीजेपी ने अलवर, उदयपुर, पाली और अजमेर में जीत दर्ज की, जबकि बीकानेर में कांग्रेस विजयी रही. भरतपुर और भीलवाड़ा में बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की. अजमेर में कांग्रेस के 37 और बीजेपी के 32 पार्षद होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के चलते बीजेपी ने जीत दर्ज की.

Advertisement
राजस्थान में आज चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष. (Photo-ITG) राजस्थान में आज चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष. (Photo-ITG)

शरत कुमार / हिमांशु शर्मा

  • जयपुर,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव हुए. बीजेपी ने अलवर, उदयपुर, पाली और अजमेर में जीत दर्ज की, जबकि बीकानेर में कांग्रेस मेयर पर विजयी रही. भरतपुर और भीलवाड़ा में बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की.

Advertisement

अजमेर में बीजेपी के पास 32 और कांग्रेस के पास 37 पार्षद थे, जबकि 11 निर्दलीय पार्षद भी थे. कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी ने जीत दर्ज की. जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा.

 

निकाय चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करें.

 

  • अलवर: नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की. बीजेपी की सुमन लता अग्रवाल मेयर पद पर विजयी हुईं. वोटिंग के लिए भाजपा के पार्षदों को एक साथ बस से नगर निगम लाया गया.
  • उदयपुर: नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की. भाजपा के पारस सिंघवी विजयी रहे. भाजपा को 55 वोट और कांग्रेस को 25 वोट मिले. चुनाव में 4 निर्दलीय पार्षद थे, जिनमें से 2 के वोट भाजपा और 2 के वोट कांग्रेस को मिले.
  • पाली: नगर निगम में बीजेपी ने कब्जा किया. बीजेपी की नमिता बुबुकिया ने कांग्रेस की बागी राजबाला हिंगड़ को हराया. कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. बीजेपी को 33, कांग्रेस को 3 और अन्य को 29 मत मिले.
  • बीकानेर: नगर निगम में कांग्रेस ने बीजेपी को झटका दिया और जीत दर्ज की. कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर पद पर विजयी हुए.
  • अजमेर: नगर निगम महापौर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की. बीजेपी के पास 32 और कांग्रेस के पास 37 पार्षद थे, जबकि 11 निर्दलीय पार्षद थे. कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई.
  • भरतपुर: नगर निगम महापौर चुनाव में BJP निर्विरोध विजेता रही.
  • भीलवाड़ा: नगर निगम महापौर चुनाव में BJP निर्विरोध विजेता रही.
  • टोंक: निवाई नगर पालिका के चेयरमैन पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा निर्वाचित हुए. दो निर्दलीयों के सहारे नरेंद्र कुमार शर्मा चेयरमैन बने. उन्हें 21 मत मिले, जबकि कांग्रेस की रेखा जैन को 19 मत मिले.
  • जालौर: सांचौर नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ. बीजेपी के पुरुषोत्तम दवे चेयरमैन बने. बीजेपी के पक्ष में 23 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 12 मत पड़े.
  •  बारां: आम आदमी पार्टी का राजस्थान में पहली बार नगर परिषद बोर्ड बना. AAP की शीतल राठौड़ बारां नगर परिषद की सभापति चुनी गईं.

 

Advertisement

राजस्थान में आज शहरों की सरकार का फैसला

  • 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
  • पार्षद चुनेंगे शहरों की नई सरकार के मुखिया
  • सुबह 10 बजे से मतदान, दोपहर 2 बजे से मतगणना
  • 5 नगर निगमों में आज मेयर का चुनाव
  • अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली में मेयर की कुर्सी का फैसला
  • 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में भी अध्यक्ष-सभापति का चुनाव
  • 32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं

पांच नगर निगमों का गणित

  • अजमेर: कांग्रेस 37, भाजपा 32, निर्दलीय 11
  • 41 है बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस बहुमत से 4 दूर
  • भाजपा को बहुमत के लिए 9 पार्षदों की जरूरत
  • अजमेर में निर्दलीयों के रुख पर टिकी नजर
  • कांग्रेस की किरण गर्हवाल और भाजपा की अनामिका शर्मा आमने-सामने
  • बीकानेर: कांग्रेस 42, भाजपा 27, निर्दलीय 10, RLP 1
  • 41 के बहुमत आंकड़े से कांग्रेस एक सीट आगे
  • कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह के बीच मुकाबला
  • उदयपुर: भाजपा 53, कांग्रेस 23, निर्दलीय 3, CPM 1
  • 41 के बहुमत आंकड़े से भाजपा काफी आगे
  • उदयपुर में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
  • अलवर: भाजपा 28, कांग्रेस 23, निर्दलीय 13, BSP 1
  • 33 है बहुमत का आंकड़ा
  • भाजपा बहुमत से 5 और कांग्रेस 10 सीट दूर
  • अलवर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम
  • भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस के कमलेश शर्मा आमने-सामने
  • पाली: कांग्रेस 29, भाजपा 21, निर्दलीय 15
  • 33 है बहुमत का आंकड़ा
  • कांग्रेस बहुमत से 4 और भाजपा 12 सीट दूर
  • पाली में भी निर्दलीय पार्षदों पर नजर

सियासी तस्वीर

Advertisement
  • बहुमत वाले निकायों में भी पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती
  • बहुमत से दूर निकायों में निर्दलीय बनेंगे सत्ता की चाबी
  • भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर
  • बाड़ेबंदी के बाद आज होगी संख्या बल की असली परीक्षा
  • एक-एक पार्षद का वोट बदल सकता है बोर्ड का गणित
  • मेयर-सभापति-अध्यक्ष चुनाव के साथ निकायों में नई सरकार का गठन

जयपुर-जोधपुर-कोटा का चुनाव बाद में

  • जयपुर, जोधपुर और कोटा में आज मेयर का चुनाव नहीं
  • तीनों नगर निगमों के लिए अलग चुनाव कार्यक्रम
  • 25 सितंबर को होगा जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव
  • जयपुर में भाजपा 78, कांग्रेस 53, निर्दलीय 15
  • कोटा में भाजपा 55 और कांग्रेस 39
  • जोधपुर में भाजपा 44, कांग्रेस 44 और अन्य 11
  • जोधपुर में दोनों प्रमुख दल बराबरी पर, अन्य पार्षदों की भूमिका अहम
  • 22 सितंबर को डिप्टी मेयर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव

रात में हुई सुनवाई

राजस्थान में बीकानेर और हनुमानगढ़ में जीते हुए पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए राज्य के इतिहास में पहली बार हाईकोर्ट ने रात 12 बजे कोर्ट गठित किया और रात दो बजे तक सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगी. इससे पहले रविवार को दिन में छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट को नागौर और श्री गंगानगर के पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए कोर्ट गठित करना पड़ी और दोनों जगहों पर पार्षदों की गिरफ्तारी रोक लगी.

Advertisement

बीकानेर में रविवार देर रात करीब 12 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के गेट खुले. बीकानेर मेयर चुनाव से जुड़ी याचिका पर विशेष सुनवाई हुई. बीकानेर नगर निगम के वार्ड-18 से नव निर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की याचिका पर सुनवाई हुई. मकसूद अहमद को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली. हाईकोर्ट में जस्टिस सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई. करीब दो माह पुरानी FIR से जुड़े मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई.

नोटिस जारी हुआ था

मकसूद अहमद को 15 सितंबर को कोटगेट थाने से गवाह के रूप में नोटिस जारी हुआ था. गिरफ्तारी की आशंका के चलते रविवार देर शाम हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. आज सोमवार को बीकानेर मेयर पद के लिए चुनाव होना है. याचिका की तात्कालिकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई. अधिवक्ता कौशल गौतम के माध्यम से याचिका दाखिल हुई. वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन आचार्य ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में पैरवी की. जोधपुर हाईकोर्ट में कल रात को सुनवाई हुई. मकसूद अहमद पर सरकारी डिस्पेंसरी में सरकारी काम में बाधा की शिकायत और डॉक्टर से अभद्रता की शिकायत पर कोटगेट में 2 माह पूर्व शिकायत हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »