प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर बोले वाड्रा, पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, पूरा करेंगे

रॉबर्ट वाड्रा ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अब अंतिम निर्णय पार्टी को लेना है.

Advertisement
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी. रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी.

कुमार विक्रांत / राहुल विश्वकर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कह दिया है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्हें अब बस पार्टी की हां का इंतजार है. रॉबर्ट वाड्रा ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है. इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी.

Advertisement

18 अप्रैल को वाड्रा का जन्मदिन है. वे एक सप्ताह पहले से जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं. आज दिल्ली में वाड्रा जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचे हुए थे. इसी दौरान आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे कई साल से इसी तरीके से गरीब बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते आ रहे हैं.

एक तरफ प्रधानमंत्री के वादे और दूसरी तरफ राहुल गांधी के वादे हैं, जनता किधर जाएगी? इस सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जनता हमारी मेहनत देख रही है. इस बार चुनाव में जनता बदलाव चाहती है. पूरे भारत की जीत होगी. चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी. हम पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं.

बनारस से प्रियंका गांधी के सवाल लड़ने के सवाल पर वाड्रा ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी खुद कह चुकी हैं कि वे बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. बस पार्टी की हां का इंतजार है.

Advertisement

जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी के आरोपों पर वाड्रा ने कहा कि परेशानियां मेरे पूरे परिवार ने झेली हैं. बच्चों ने भी झेली हैं, लेकिन अंत में सच की जीत होती है. मुझे जब भी और जहां भी जांच के लिए बुलाया जाएगा, वे वहां पहुंचेंगे. अंत में सच की ही जीत होगी.

कांग्रेस में महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय हैं. प्रियंका लगातार पार्टी के लिए यूपी के विभिन्न इलाकों में प्रचार कर रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक समर्थक के सवाल पर वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात भी कही थी. खुद प्रियंका भी इसको लेकर गंभीर हैं, इसीलिए जब रायबरेली के कार्यकर्ताओं ने किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की मांग की तो प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि बनारस से लड़ जाऊं क्या? इसके बाद जब आजतक ने प्रियंका से बनारस से लड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं, पार्टी फैसला करेगी. जो पार्टी कहेगी वो करूंगी.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement