पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा आरोप, कहा- विपक्ष ने अभिनंदन मामले में षड्यंत्र रचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभिनंदन जब पाकिस्तान में थे, विपक्ष ने अभिनंदन मामले में षडयंत्र रचा. अभिनंदन पर विपक्ष की राजनीति धरी की धरी रह गई.

Advertisement
पीएम मोदी ने कहा, 'हिन्दुस्तान की मांग है कि पाकिस्तान आतंक छोड़े' पीएम मोदी ने कहा, 'हिन्दुस्तान की मांग है कि पाकिस्तान आतंक छोड़े'

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत दी है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, 'हिन्दुस्तान की मांग है कि पाकिस्तान आतंक छोड़े, इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस पाने वाले आतंकियों को पाकिस्तान हमें सौंपे. इसके साथ ही 26/11 के गुनाहगारों को पाकिस्तान हमें सौंपे.'

पीएम मोदी ने कहा कि जो अपने पीएम पर शक करते हैं उन्हें पहचानना होगा, जो पाकिस्तान के पीएम की तारीफ करते हैं उन्हें पहचानना होगा. जब अभिनन्दन की घटना घटी तो देश के सभी दलों को कहना चाहिए था कि हमें देश की सेना पर गर्व है की उसने F16 मार गिराया. उसकी बजाय ये अभिनन्दन वापस कब आएगा, इसपर चल पड़े. उस दिन रात को विपक्ष ने कैंडल लाइट मार्च निकलने और पुलवामा हमले को मुद्दा बनाने का षड्यंत्र तैयार कर लिया था. वो तो शाम को 4-5 बजे तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अभिनन्दन की रिहाई की घोषणा कर दी. जिससे इनकी योजना धरी की धरी रह गयी.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि पहले लोग मोदी को नहीं जानते थे, अब देश मोदी को जानता है. राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मसलों पर देश मेरा रुख जानता है. इस देश का कोई व्यक्ति नरेन्द्र मोदी की देशभक्ति पर शक नहीं कर सकता. ये मेरे शब्द नहीं बल्कि मेरा जीवन बोलता है.

पीएम मोदी ने कहा कि A-SAT पर कांग्रेस में प्राथमिक ज्ञान का अभाव है. A-SAT टेस्ट से पहले लंबी ग्लोबल प्लानिंग की गई थी. चुनाव के दौरान क्या सरकार गंभीर मुद्दों पर भी नहीं बोल सकती? विपक्ष का अज्ञान बड़ा है. 30 सालों की अस्थिरता के बाद देश स्थिरता चाहता है.

पीएम मोदी ने कहा कि देश को पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए. जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का फैसला किया है. हम 2014 की तुलना में 2019 में अधिक सीटें जीतेंगे. देश की जनता अगर विपक्ष के सभी बयानों को इकठ्ठा करके देखे तो खुद निर्णय ले लेगी कि इन लोगों  के हाथों में कभी देश की सत्ता नहीं दी जानी चाहिए.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »