बांका लोकसभा सीट 2019: 58% मतदान दर्ज, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

बिहार की बांका लोकसभा सीट पर गुरुवार को दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया. यहां से इस बार कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बांका लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. जेडीयू से गिरिधारी यादव मैदान में हैं, जबकि आरजेडी ने जय प्रकाश नारायण यादव को प्रत्याशी बनाया है. वहीं पूर्व सांसद पुुतुल कुमारी निर्दलीय उम्मीदवार हैं.

Advertisement
पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता

राम कृष्ण

  • बांका,
  • 18 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान‍ कि‍या गया. इन 12 राज्यों में से एक बिहार की 5 सीटों पर औसत 62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश की बांका लोकसभा संसदीय सीट पर 58 फीसदी मतदान किया गया. यहां पर 2014 में 58.04 फीसदी मतदान हुआ था.

बिहार की बांका लोकसभा सीट से इस बार कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बांका लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. जेडीयू से गिरिधारी यादव मैदान में हैं, जबकि आरजेडी ने जय प्रकाश नारायण यादव को प्रत्याशी बनाया है. वहीं पूर्व सांसद पुुतुल कुमारी निर्दलीय उम्मीदवार हैं.

Advertisement

UPDATES...

- बांका में शाम 5 बजे तक  56.75 फीसदी मतदान.

- बांका में दोपहर 3 बजे तक 49.3 फीसदी मतदान.

- शंभूगंज के रामचुआ गांव में चली गोली, दो पक्षों में तनाव, हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग.

- बांका में दोपहर 1 बजे तक 32.86 फीसदी मतदान.

- बांका में वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 12 बजे तक 28.3 फीसदी मतदान.

- बांका लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 18.32 फीसदी मतदान.

- बिहार में सुबह 9 बजे तक 12.27 फीसदी मतदान हुआ था. 

1,76,441 पोल‍िंग स्टेशन बनाए गए

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के फेज में 97 सीटों पर चुनाव होना था लेक‍िन 2 सीटों पर चुनाव न‍िरस्त होने के बाद 95 सीटों पर चुनाव हुआ. दूसरे चरण में 15.52 करोड़ वोटर्स हैं ज‍िनमें से पुरुष वोटर्स की संख्या 7.89 करोड़, मह‍िला वोटर्स की संख्या 7.63 करोड़ और थर्ड जेंडर के 11,030 वोटर्स हैं. इस चरण में 1,611 उम्मीदवारों का भव‍िष्य दांव पर लगा है. मतदान के ल‍िए कुल 1,76,441 पोल‍िंग स्टेशन बनाए गए हैं.

Advertisement

ब‍िहार की 40  में से 5 सीटों के ल‍िए दूसरे चरण में मतदान हुआ. दूसरे चरण में कुल 85,52,274 वोटर्स हैं. इन 5 सीटों को जीतने के ल‍िए 68 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं. मतदान के ल‍िए 8,644 पोल‍िंग स्टेशन बनाए गए. 

क्या है सियासी समीकरण

दरअसल पिछली बार इस सीट से आरजेडी प्रत्याशी जय प्रकाश नारायण यादव ने चुनावी जंग जीती थी. इस बार बांका लोकसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने गिरिधारी यादव, राष्ट्रीय जनता दल ने जय प्रकाश नारायण यादव, बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद राफिक आलम, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कैलाश प्रसाद सिंह, भारतीय दलित पार्टी ने नीलू देवी, भारतीय मोमिन फ्रंट ने फेसल अंसारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजकिशोर प्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा है.

इसके अलावा अमरजीत कुमार, उमाकांत यादव, एम. पी. यादव, नरेश यादव, पवन ठाकुर, पुतुल कुमारी, प्रमोद सिंह वेलडन, प्रवीन कुमार झा, मनोज कुमार साह, मृत्युंजय रॉय, मोहम्मद मुख्तार आलम, संजीव कुमार कुणाल और सईद आलमदार हुसैन बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं.

2014 में क्या था जनादेश?

बांका लोकसभा सीट से 2014 के चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी जय प्रकाश नारायण यादव को जीत मिली थी. उन्होंने 2 लाख 85 हजार 150 वोट हासिल किए थे और करीबी प्रत्याशी पुतुल कुमारी को हराया था. पुतुल कुमारी ने यह चुनाव तो निर्दलीय लड़ा था, लेकिन बाद में बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी. इस चुनाव में पुतुल कुमारी को 2 लाख 75 हजार 6 वोट प्राप्त हुए थे. पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 57.48 फीसदी मतदान हुआ था.

Advertisement

वहीं, जयप्रकाश नारायण यादव को 31.71 फीसदी और पुतुल कुमारी को 30.58 प्रतिशत वोट मिले थे. पुतुल कुमारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी हैं. इस चुनाव में 9 हजार 7 सौ 53 लोगों ने नोटा बटन दबाया था.

साल 2011 की जनगणना के अनुसार बांका संसदीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या 20 लाख 34 हजार 763 है. इसका प्रशासनिक प्रभाग भागलपुर मंडल में आता है. बिहार में आरजेडी का अच्छा वोट बैंक है, लेकिन नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं दिख रही है. हालांकि बिहार में नीतीश के एनडीए में शामिल होने से चुनावी समीकरण जरूर बदले हैं.

कुल छह विधानसभा सीटें

बांका संसदीय क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें हैं, जिनमें सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया और बेलहर विधानसभा सीटें आती हैं. धोरैया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) और कटोरिया विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए सुरक्षित है. बिहार के बांका जिले में एसटी की आबादी 75 हजार से ज्यादा है. बांका संसदीय इलाका 3,020 वर्ग किमी के दायरे में फैला हुआ है. यहां 11 प्रखंड और 2 नगर निगम हैं. इस क्षेत्र में 2 हजार गांव आते हैं और साक्षरता 58.17 प्रतिशत है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement