आंध्र प्रदेश की ओंगोल सीट पर वोटिंग खत्म, 13 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद

ओंगोल लोकसभा सीट पर शुरुआत में 2 बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. इसके बाद 1957 में कांग्रेस ने इस सीट को अपने खेमे में कर लिया. 1962 में हुए आम चुनाव में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने इस पर जीत दर्ज की. दो बार टीडीपी, दो बार निर्दलीय और एक बार कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (GETTY IMAGE) सांकेतिक तस्वीर (GETTY IMAGE)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

ओंगोल लोकसभा सीट पर मतदान खत्म हो गया है. आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीट और 175 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है. इस सीट पर 85.23 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है.

वाईएसआर कांग्रेस ने इस बार श्रीनिवासुलु रेड्डी को इस सीट से टिकट दिया है. जबकि टीडीपी ने इस सीट से सिद्दा राधव राव को इस सीट से टिकट दिया है. सिद्दा राघव राव चंद्रबाबू नायडू कैबिनेट में मंत्री थे. कांग्रेस ने इस सीट से एसडीजेएम प्रसाद को टिकट दिया है. भारतीय जनता पार्टी इस सीट से थोंगटी श्रीनिवासुलु को टिकट दिया है. जनसेना पार्टी ने इस सीट से साईबाबू को कैंडिडेट बनाया है. इस सीट से बड़ी संख्या में निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से निर्दलीय समेत 13 कैंडिडेट चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं.

Advertisement

राजनीतिक पृष्ठभूमि

इस सीट पर शुरुआत में 2 बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. इसके बाद 1957 में कांग्रेस ने इस सीट को अपने खेमे में कर लिया. 1962 में हुए आम चुनाव में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने इस पर जीत दर्ज की. दो बार टीडीपी, दो बार निर्दलीय और एक बार कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इसके बाद हुए आम चुनावों (1967, 1971, 1977, 1980) में कांग्रेस ने लगातार 4 बार जीत हासिल की.

इस बीच एनटी रामा राव ने कांग्रेस से अलग होकर एक नई पार्टी तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना की और 1984 के आम चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया. इसके बाद कांग्रेस और टीडीपी के बीच उठा-पटक चलता रहा. 1989 में हुए आम चुनावों में कांग्रेस ने वापसी की और फिर 1998 तक हुए चार चुनावों लगातार चार बार जीत हासिल की. इसके बाद 1999 में टीडीपी ने एक बार फिर कांग्रेस से यह सीट छीन लिया. लेकिन वो अपने जीत को एक सिलसिलें तबदील करने में नाकाम रही और 2004 व 2009 में कांग्रेस ने लगातार दो बार इस सीट पर कब्जा करने में सफलता हासिल की. हालांकि, 2014 में वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत की.

Advertisement

2014 का जनादेश

2014 के आम चुनाव में ओंगोल लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने जीत दर्ज की और टीडीपी के उम्मदीवार श्रीनिवासुलु रेड्डी को 15,658 वोटों के करीबी अंतर से हराया. इस चुनाव में वाईएसआर नेता और वर्तमान सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी को 48.79 फीसदी वोट मिले. वहीं टीडीपी को 47.51 फीसदी और कांग्रेस को मजह 1.10 फीसद वोट ही हासिल हो सके. इस प्रकार 10 बार इस सीट पर विजयी पताका लहराने वाली कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »