Ghosi Lok Sabha Chunav Result 2019: BSP के अतुल कुमार सिंह जीते

Lok Sabha Chunav Ghosi Result 2019 घोसी संसदीय सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे. इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार सिंह ने 573829 वोटों के साथ जीत हासिल की.

Advertisement
Ghosi Lok Sabha Election Result 2019 Ghosi Lok Sabha Election Result 2019

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

यूपी की घोसी संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार सिंह ने 573829 वोटों के साथ जीत हासिल की. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के हरिनारायण 451261 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. यहां सातवें चरण के तहत वोटिंग हुई. कुल 59.25 फीसदी इस सीट पर मतदान हुआ. इस बार यहां से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे.

Election Results:

Advertisement

घोसी संसदीय सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हरिनारायण, कांग्रेस के बालकृष्णा और बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय के बीच है. सीपीई ने भी अतुल कुमार सिंह उर्फ अंजान को मैदान में उतारा है. 5 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं. हरिनारायण पिछली बार सांसद रहे हैं.

घोसी संसदीय क्षेत्र दिग्गज नेता कल्पनाथ राय के नाम से जानी जाती है. 90 के दशक में कल्पनाथ राय पूर्वांचल के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे. यह उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है जिस कारण मऊ को जिले का दर्जा मिला. उन्होंने घोसी से सांसद रहते हुए मऊ को जिला बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया और अपने मकसद में कामयाब रहे.

घोसी में 3 विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा

Advertisement

घोसी संसदीय क्षेत्र में 4 विधानसभा क्षेत्र (मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद-गोहना, मऊ सदर) आते हैं जिसमें सिर्फ मुहम्मदाबाद- गोहना सीट ही अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है.  घोसी संसदीय सीट के 4 विधानसभा सीट में से 3 पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि एक पर बसपा ने जीत हासिल की हुई है.

ज्यादातर आबादी ग्रामीण

2011 जनगणना के आधार पर घोसी संसदीय क्षेत्र में आने वाली घोसी तहसील की बात की जाए तो यहां की आबादी 4.7 लाख है जिसमें 2.3 लाख लोग (50%) पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की भी संख्या भी करीब-करीब यही है. इसमें से 77 फीसदी आबादी सामान्य वर्ग के लोगों की है. इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी क्रमशः 21 फीसदी और 1 फीसदी है. घोसी में ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है.

धर्म के आधार पर देखा जाए तो इस क्षेत्र में 87.29 फीसदी लोग हिंदू हैं तो 12.41 फीसदी लोग मुस्लिम समुदाय से हैं. 2011 के लिंगानुपात के आधार पर एक हजार पुरुषों की आबादी पर महिलाओं की संख्या 1,008 है. सामान्य वर्ग में लिंगानुपात 1,011 है. साक्षरता दर पर बात  की जाए तो घोसी की साक्षरता 72 फीसदी है, जिसमें पुरुषों की 83 फीसदी और महिलाओं की 62 फीसदी आबादी शिक्षित है.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »