कपड़ों की पैकेजिंग पर हो रहा BJP का प्रचार, व्यापारियों ने चुनाव आयोग में की शिकायत

लोकसभा चुनाव के प्रचार के जोर के बीच दक्षिण दिल्ली के व्यापारियों ने एक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो, भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह और पार्टी के नारे थोक बाजार से खरीदे गए कपड़ों की पैकेजिंग सामग्री पर आ रहे हैं.

Advertisement
प्रचार को लेकर व्यापारियों ने की शिकायत प्रचार को लेकर व्यापारियों ने की शिकायत

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार इस समय अपने चरम पर है. चुनाव आयोग की नजर भी हर किसी पर बनी हुई है, ऐसे में राजधानी दिल्ली से एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ कपड़ा व्यापारियों ने चुनाव आयोग में यह शिकायत दर्ज कराई है कि राजधानी की सरोजनी नगर मार्केट में कपड़ों की पैकेजिंग सामग्री पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह और पार्टी के नारे छपे हुए हैं.

Advertisement

दक्षिण दिल्ली के व्यापारियों ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो, भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह और पार्टी के नारे थोक बाजार से खरीदे गए कपड़ों की पैकेजिंग सामग्री आ रहे हैं. व्यापारियों ने पार्टी और विक्रेताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया है. व्यापारियों की शिकायत है कि गुजरात के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों में निर्मित अनस्ट्रिक्टेड सूट सामग्री, नरेंद्र मोदी और बीजेपी की प्रचारक सामग्री प्रिंट के साथ आ रही है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.

शिकायत के बाद अब ऐसे कई सवाल उठने लगे हैं कि ये विज्ञापन कारोबारी अपनी मर्जी से करवा रहे हैं या फिर पार्टी की ओर से, क्योंकि अगर ये प्रचार पार्टी की ओर से है तो पार्टी को अपने चुनाव खर्च के ब्यौरे में इसे शामिल करना होगा.

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले भी चुनाव आयोग में इस तरह की कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, जिसमें NAMO TV की लॉन्चिंग भी शामिल है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि इस चैनल को लॉन्च करना आचार संहिता का उल्लंघन है और ये कानून के खिलाफ है. इसके अलावा विपक्षियों ने 'मैं भी चौकीदार कैंपेन' को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई है.

चुनाव आयोग की तरफ से भी 'मैं भी चौकीदार' का कैंपेन लाइव दिखाने पर दूरदर्शन को नोटिस भेजा गया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म पर भी विवाद जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »