मोदी का किला दुरुस्त करने के मिशन पर शाह, दो दिन में ऐसे साधेंगे काशी को

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं. अमित शाह यहां संगठन की बैठक में भाग लेंगे जहां पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

Advertisement
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह पूर्वांचल की लोकसभा सीटों की तैयारियों का जायजा लेंगे. अमित शाह दो दिन तक शहर में रहेंगे. इन दो दिनों में वह पूर्वांचल की लोकसभा सीटों पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव की रणनीति बनाएंगे. इसके साथ ही अमित शाह पीएम के नामांकन जुलूस की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे. भाजपा की स्थानीय इकाई ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है.

Advertisement

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आजमगढ़ से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने से पूरे देश की नजर पूर्वांचल पर टिकी हुई है. भाजपा के सामने जहां पुरानी सीटों को बरकरार रखने की चुनौती है तो वहीं विपक्षी सपा-बसपा गठबंधन ने भी पूरा जोर लगा दिया है. इन सब के मद्देनजर अमित शाह काशी पहुंच रहे हैं.

वाराणसी भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि अमित शाह आज वाराणसी पहुंचेंगे. वह संगठन की बैठक में भाग लेंगे. इस दौरान पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी वहां पर मौजूद रहेंगे.इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ वह चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की अलग-अलग बैठक करेंगे.

अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय भी जाएंगे. माना जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक के बाद पूर्वांचल की बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »