कर्नाटक: येदियुरप्पा बोले- वोटरों के हाथ-पैर बांधकर BJP के पक्ष में वोट डलवाओ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार के दौरान बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने विवादित बयान दे दिया. कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''अब आराम से मत बैठो. अगर आपको लगता है कि कोई वोटिंग नहीं कर रहा है, तो उसके घर जाओ और उसको हाथ-पैर बांधकर बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए लेकर आओ.''

Advertisement
बीएस येदियुरप्पा बीएस येदियुरप्पा

राम कृष्ण

  • बंगलुरु,
  • 05 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार के दौरान बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने विवादित बयान दे दिया. एएनआई के मुताबिक कर्नाटक के बेलगावी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''अब आराम से मत बैठो. अगर आपको लगता है कि कोई वोटिंग नहीं कर रहा है, तो उसके घर जाओ और उसको हाथ-पैर बांधकर बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए लेकर आओ.'' येदियुरप्पा के इस बयान को लेकर बवाल मच गया है.

Advertisement

कांग्रेस ने इस विवादित बयान को लेकर येदियुरप्पा पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि येदियुरप्पा ने बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं देने वाले लोगों को सार्वजनिक रूप से धमकी दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के सम्मान करने का दावा करने वाली पार्टी बीजेपी की तरफ से यह हैरान करने वाला बयान आया है. उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा का यह बयान कर्नाटक में बीजेपी के हार के डर को दर्शाती है.

मालूम हो कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होने वाले हैं. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य राजनीति दल लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कर्नाटक चुनाव प्रचार में उतारा है. आज पीएम मोदी कर्नाटक में चार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने कांग्रेस पर करारा हमला बोला.

Advertisement

के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की सीट शिवमोगा की शिकारपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''मैं शिवमोगा के लोगों के प्यार को कभी नहीं भूल सकता हूं. तिरंगा यात्रा के समय मुझे यहां लोगों को संबोधित करने का मौका मिला था.''

कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों के नक्शेकदम पर चल रही है. कांग्रेस जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के आधार पर बांटकर शासन करना चाहती है. उन्होंने कहा कि अपना हिसाब तक नहीं देना चाहती है. कांग्रेस झूठ बोल रही है. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कांग्रेस वोट मांगने आए, तो पूछना की सैंड माफियाओं को संरक्षण देने वाले कौन हैं. कांग्रेस का C और करप्शन के C में अब कोई अंतर ही नहीं बचा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »