बिहार चुनाव: रामगढ़ में योगी के निशाने पर लालू परिवार, बोले- ये तो चारा भी खा गए

मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैमूर के रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने से देश में कोरोना से जंग चल रही है. 

Advertisement
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बिहार चुनाव में एंट्री (फाइल फोटो) यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बिहार चुनाव में एंट्री (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST
  • बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ की एंट्री
  • हमने जनता और राम दोनों का काम किया: योगी

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है. मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैमूर के रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने से देश में कोरोना से जंग चल रही है. अपने संबोधन में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजद और लालू परिवार को निशाने पर लिया. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट के बीच केंद्र और राज्य सरकार ने मुफ्त में राशन दिया, अगर राजद सरकार होती तो ऐसा ना हो पाता. हम लोग विकास की बात की करते हैं और वो लोग सिर्फ परिवार और जाति की बात करते हैं. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं, लेकिन विरोधी कहते हैं कि देश के संसाधन पर एक ही विशेष मजहब का अधिकार है.  

यूपी सीएम ने कैमूर के रामगढ़ की सभा में कहा कि केंद्र सरकार ने धर्म या नाम नहीं बल्कि हर किसी को गैस कनेक्शन, घर, शौचालय की सुविधाओं का फायदा दिया. बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ चल रही है, लेकिन ये काम कांग्रेस और राजद की सरकार नहीं कर सकती थी. 

कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री जनसभा को संबोधित करते हुए।

लाइव देखें :

— BJP Bihar (@BJP4Bihar)

लालू यादव पर निशाना साधते हुए यूपी सीएम ने कहा कि राजद की सरकार ने गरीबों का राशन तो खाया साथ ही गाय और भैंस का चारा भी खा लिया. यूपी सीएम ने इस दौरान बताया कि हमारी सरकार ने पाकिस्तान में घर में घुसकर भी मारा और भगवान राम का मंदिर भी बनवा दिया.

Advertisement

गौरतलब है कि बिहार में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 18 चुनावी सभाएं करेंगे. यूपी सीएम की हर दिन तीन रैलियां होनी हैं. पीएम मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के बाद योगी आदित्यनाथ की रैलियों की सबसे अधिक मांग है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement