जेडीयू ने शुरू किया डिजिटल प्लेटफॉर्म, 10 लाख लोगों तक जुड़ सकेंगे सीएम नीतीश कुमार

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नीतीश कुमार अधिकतम 10 लाख लोगों तक जुड़ सकते हैं. बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के मुताबिक जेडीयू देश की ऐसी पहली पार्टी बन गई है, जिसका अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म है.

Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो- पीटीआई) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो- पीटीआई)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 02 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST
  • इस साल बिहार में होना है विधानसभा चुनाव
  • जेडीयू ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की
  • नीतीश कुमार की 7 सितंबर को वर्चुअल रैली

बिहार में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं अब चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने डेडिकेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है. 

पटना के पार्टी ऑफिस के नए कर्पूरी सभागार में इसकी शुरुआत की गई. इस दौरान जेडीयू के सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा और अशोक चौधरी मौजूद थे. जेडीयू के डिजिटल प्लेटफॉर्म Jdulive.com पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सितंबर को एक वर्चुअल रैली करने वाले हैं.

Advertisement

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नीतीश कुमार अधिकतम 10 लाख लोगों तक जुड़ सकते हैं. बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के मुताबिक जेडीयू देश की ऐसी पहली पार्टी बन गई है, जिसका अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म है. उसे जूम या गूगल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए जेडीयू जोर-शोर से तैयारियां कर रही है.

'नीतीश को मुकाबला देने वाला बिहार में कोई नहीं'

वहीं पार्टी ऑफिस में अत्याधुनिक कर्पूरी सभागार बनाया गया है, जहां के मंच से नीतीश कुमार वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे. बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि कोरोना के इस काल ने पार्टी को नए रंग में रंगने पर मजबूर किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश को मुकाबला देने वाला फिलहाल बिहार में कोई नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »