बिहार चुनावः BJP का थीम सॉन्ग रिलीज, सुशील मोदी बोले- सुशांत केस मुद्दा नहीं

आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक तरह से चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का रोड मैप भी पेश कर दिया.

Advertisement
आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी

चित्रा त्रिपाठी

  • पटना,
  • 12 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST
  • सीबीआई जांच के विरोध पर उठाए सवाल
  • भाजपा ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान
  • रथ के जरिए लिए जाएंगे लोगों के सुझाव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बिहार भाजपा ने शनिवार को अपना थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया. आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक तरह से चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का रोड मैप भी पेश कर दिया.

Advertisement

सुशील मोदी ने आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में पार्टी का थीम सॉन्ग रिलीज किए जाने के बाद कहा कि सुशांत सिंह राजपूत और कंगना का नाम लेकर हम चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे. ये बिहार चुनाव का मुद्दा नहीं होगा. साथ ही सुशील मोदी ने यह सवाल भी उठाए कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच का विरोध क्यों किया गया?

इससे पहले आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज हुआ. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में चुनाव के लिए पार्टी का थीम सॉन्ग- 'जन-जन की पुकार आत्मनिर्भर बिहार' रिलीज किया गया. साथ ही लोगो का भी लोकार्पण हुआ. भाजपा रथ के जरिए लोगों के सुझाव भी लेगी.

बिहार भाजपा के ये चुनावी रथ सुझाव पेटी से लैस होंगे. इन सुझाव पेटियों में लोग आत्मनिर्भर बिहार के लिए अपने सुझाव दे सकेंगे. इससे पहले जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में मोदी सरकार की ओर से पूरी मदद की बात कही. नड्डा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद यह ऐलान भी किया कि भाजपा और एलजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »