बंगाल के झारग्राम में रैली से पहले खराब हुआ अमित शाह का हेलिकॉप्टर

पश्चिम बंगाल चुनाव के रण में उतरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोमवार को हेलिकॉप्टर खराब हो गया. इस वजह से उनको झारग्राम की रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करना पड़ा.

Advertisement
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झारग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झारग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST
  • झारग्राम रैली से पहले हेलिकॉप्टर खराब
  • टीएमसी बोली- भीड़ नहीं जुटना था कारण

पश्चिम बंगाल चुनाव के रण में उतरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोमवार को हेलिकॉप्टर खराब हो गया. इस वजह से उनको झारग्राम की रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करना पड़ा. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आज मैं झारग्राम में प्रचार के लिए आने वाला था, दुर्भाग्य से मेरा हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के झारग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 10 साल से TMC की सरकार ने बंगाल को पाताल तक नीचे ले जाने का काम किया है, हर चीज में भ्रष्टाचार, टोलबाजी, राजनीतिक हिंसा, घुसपैठ ने पूरे बंगाल के विकास को तहत-नहस कर दिया है.

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल के दीदी के शासन में 115 से ज़्यादा योजनाएं पहुंचाई, ये योजनाएं आप तक नहीं पहुंच रही हैं,  इसका सबसे बड़ा रोड़ा तृणमूल की सरकार है. उन्होंने अपील की कि आज एक संकल्प करके जाइये कि हमारे विकास में जो सरकार आड़े आ रही है, उसे हटाकर ही हम दम लेंगे.

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि अमित शाह की रैली में भीड़ नहीं जुटी थी, इस वजह से उन्होंने रैली कैंसिल कर दी. टीएमसी की ओर से इस बाबत एक वीडियो भी शेयर किया गया है. हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »