मिदनापुर: किसान के घर अमित शाह ने खाया खाना, परोसी गई चावल-दाल, खीर और रसगुल्ला

मिदनापुर में अमित शाह को किसान सनातन सिंह के घर में चावल दो तरह की दाल, आलू भाजी, परवल भाजा, खजूर का रसगुल्ला, खीर परोसी गई. अमित शाह किसान सनातन सिंह के घर जमीन पर पालथी मारकर बैठे और दूसरे बीजेपी नेताओं के साथ बैठकर खाना खाया.

Advertisement
मिदनापुर में किसान के घर अमित शाह ने खाया खाना (फोटो-ANI) मिदनापुर में किसान के घर अमित शाह ने खाया खाना (फोटो-ANI)

पॉलोमी साहा

  • मिदनापुर ,
  • 19 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST
  • किसान के घर अमित शाह ने खाया खाना
  • ममता से लोगों का मोहभंग हुआ-शाह
  • 'इस बार 200 सीटें जीतेगी बीजेपी'

गृह मंत्री अमित शाह ने मिदनापुर में एक किसान सनातन सिंह के घर भोजन किया. गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीष घोष, कैलाश विजयवर्गीय सनातन सिंह के घर पहुंचे और दोपहर का भोजन किया. बता दें कि अमित शाह ने मिदनापुर में किसान के घर उस वक्त भोजन किया, जब दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर पिछले 24 दिनों से हजारों किसान कड़ाके की ठंड में नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 

Advertisement

अमित शाह को किसान सनातन सिंह के घर में चावल दो तरह की दाल, आलू भाजी, परवल भाजा, खजूर का रसगुल्ला और खीर परोसी गई. अमित शाह किसान सनातन सिंह के घर जमीन पर पालथी मारकर बैठे और दूसरे बीजेपी नेताओं के साथ बैठकर खाना खाया. इस दौरान किसान सनातन सिंह भी अमित शाह के बगल में बैठे रहे.

सनातन सिंह ने बीजेपी नेताओं के साथ खाना खाया. परिवार की महिलाओं ने अमित शाह समेत सभी बीजेपी नेताओं को खाना परोसा. खाना खाने के बाद अमित शाह समेत दूसरे बीजेपी नेताओं ने किसान परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. 

बंगाल का कार्यकर्ता ही ममता को हराएगा

बता दें कि नंदीग्राम और सिंगूर में ममता बनर्जी ने बड़े कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ लड़ाई लड़कर राज्य में खुद को किसान नेत्री के रूप में भी स्थापित किया है. किसान के घर खाना खाने के बाद बीजेपी नेता अमित शाह ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान अमित शाह ने कहा ममता सरकार से लोग निराश हैं और इसलिए बीजेपी से जुड़ रहे हैं.

Advertisement

अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ता ही ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और ममता को हराएंगे. उन्होंने कहा कि यहां अमित शाह को चुनाव नहीं लड़ना है. बीजेपी के कार्यकर्ता ही यहां चुनाव लड़ेंगे. अमित शाह ने कहा कि ममता का शोनार बांग्ला का सपना बीजेपी साकार करेगी. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस बार 200 सीटों पर जीत हासिल करेगी.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »