पश्चिम बंगाल चुनाव के मतदान के दिन गुरुवार को मुर्शिदाबाद के नौदा विधानसभा क्षेत्र में बवाल की खबर है. आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को यहां के मतदान केंद्रों पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ गोबैक के नारे लगे. स्थानीय टीएमसी नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कबीर की गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर तैनात केंद्रीय बलों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में किया. हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव के साथ ही लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया. देखें वीडियो.