बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर में पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया गया है. निलंबित अधिकारियों में सबसे पहले एएसपी संदीप गराई का नाम शामिल है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले चरण में 92.88% मतदान दर्ज किया गया. (Photo: ITG) पश्चिम बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले चरण में 92.88% मतदान दर्ज किया गया. (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीर कदाचार और पक्षपात के आरोपों के चलते डायमंड हार्बर क्षेत्र में 5 पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है. आयोग ने इनके खिलाफ उपलब्ध सबूतों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश भी दिया है.

निलंबित अधिकारियों में सबसे पहले डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संदीप गराई का नाम शामिल है. उनके खिलाफ सबूतों सहित एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय में उनके कैडर नियंत्रण प्राधिकारी को भेजी जा सकती है. इसके अलावा, सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (SDPO) सजल मंडल, डायमंड हार्बर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मौसम चक्रवर्ती, फाल्टा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय बाग और उस्ती थाने की प्रभारी शुभेच्छा बाग को भी निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग! आजादी के बाद बंगाल-तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान, पुनर्मतदान की जरूरत नहीं

Advertisement

इसके अलावा, डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है

बता दें, पश्चिम बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले चरण में 92.88% मतदान दर्ज किया गया. मतदान के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट झड़पों की घटनाएं भी सामने आईं. राज्य में दो स्थानों पर बीजेपी उम्मीदवारों पर हमला भी हुआ, जिनमें से एक उम्मीदवार को दौड़ाकर पीटा भी गया, उनके अंगरक्षक ने किसी तरह उनको बचाया.

वहीं, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल के 44,376 मतदान केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर जहां पहले चरण में मतदान हुआ था, पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement