रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग! आजादी के बाद बंगाल-तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान, पुनर्मतदान की जरूरत नहीं

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है. निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की जरूरत नहीं हुई है.

Advertisement
तमिलनाडु में साल 2011 में 78.29% मतदान दर्ज किया गया था. (Photo: PTI) तमिलनाडु में साल 2011 में 78.29% मतदान दर्ज किया गया था. (Photo: PTI)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भारी मतदान से गदगद हुए निर्वाचन आयोग ने गर्व से एक घोषणा की है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 44,376 मतदान केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर, जहां पहले चरण में मतदान हुआ था, पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई है. इसी तरह, तमिलनाडु के 75,064 मतदान केंद्रों पर, जहां 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे, एक भी केंद्र पर पुनर्मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी.

Advertisement

इससे यह सिद्ध हो गया कि डर, हिंसा और भ्रष्टाचार से मुक्त चुनाव की अपनी पूर्व घोषणा पर आयोग, प्रशासन प्रबंधन, मतदाता और जनता सभी खरे उतरे. चुनाव पूरी तरह भय मुक्त, हिंसा मुक्त, बूथ जाम मुक्त और सोर्स जाम से मुक्त हुए. दोनों राज्यों में लोगों ने आजादी के बाद से अब तक का रिकॉर्ड मतदान किया और देखा.

बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.88% मतदान हुआ. हालांकि छिटपुट मारपीट की घटनाएं हुईं. बंगाल में दो जगह भाजपा उम्मीदवार पर हमला हुआ. एक को तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. उनके अंगरक्षक ने किसी तरह भगाकर उनको बचाया. तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.15% वोटिंग हुई. दोनों राज्यों में आजादी के बाद से अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है.

इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था.

Advertisement

पिछले पखवाड़े में 9 अप्रैल को भी देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई थी. 1950 में असम के बनने के बाद से राज्य में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग हुई. इससे पहले 2016 में 84.7% मतदान हुआ था. वहीं, पुडुचेरी में आजादी के बाद सबसे ज्यादा 91.23% मतदान हुआ. इससे पहले का रिकॉर्ड 85% (2006, 2011 और 2016 विधानसभा चुनाव) का था.

केरलम में 1987 के बाद यानी पिछले 39 सालों में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, यहां 78.27% वोट डाले गए. 1987 में रिकॉर्ड 80.54% मतदान हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement