पटना में भांजे संग ड्राइव पर निकले तेजस्वी यादव, बीच सड़क पर बनाई डांस की रील्स- Video

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक रील इस वक्त वायरल हो रहा है. जिसमें वह युवाओं के साथ हाइवे किनारे गाने पर डांस कर रहे हैं. वहीं, इसके बाद उन्होंने युवाओं के साथ एक ढाबे पर चाय भी पी. इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे.

Advertisement
तेजस्वी यादव ने युवा कलाकारों के साथ बनाई डांस रील. (Photo: Screengrab) तेजस्वी यादव ने युवा कलाकारों के साथ बनाई डांस रील. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • पटना,
  • 02 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं. इसी के तहत इंडिया गठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा भी गई. यह यात्रा 1 सितंबर को सामाप्त हुई. जिसमें विपक्षी एकता देखने को मिली. हालांकि इन सब के बीच इस वक्त आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक रील सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. जिसमें तेजस्वी यादव कुछ युवा लड़कों के साथ डांस कर रहे हैं. 

Advertisement

यह वीडियो रात का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 15-20 की संख्या में युवा लड़के हैं और उनके बीच में तेजस्वी यादव खड़े हैं. जिसमें वह बच्चों के साथ डांस कर रहे हैं. उनके साथ बहन रोहिणी यादव भी मौजूद थीं.  वहीं, डांस के बाद तेजस्वी यादव हाइवे पर ही एक ढाबे पर बैठकर सभी युवाओं के साथ चाय भी पी रहे हैं. इस दौरान उनकी सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी भी थे. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी या तेजस्वी यादव - वोटर अधिकार यात्रा से कौन ज्यादा फायदे में रहा?

वीडियो को लेकर तेजस्वी ने खुद किया पोस्ट

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

वीडियो को लेकर तेजस्वी यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई. रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले. रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले.

Advertisement

वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे. ऐसे में युवा साथी मुझसे आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए. हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे. 

साथ मौजूद युवाओं ने लगाए तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे

इस दौरान मौजूद युवाओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और जनता से आरजेडी को सपोर्ट करने की अपील भी की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »