'आतिशी ने तो अपना बाप बदल लिया', एक ही दिन में दूसरी बार बिगड़े रमेश बिधूड़ी के बोल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गरमा गया है. बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर विवादित टिप्पणी की है. आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में चुनावी समीकरणों पर नजरें टिकी हैं, जहां उन्होंने इससे पहले प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबाजी की थी.

Advertisement
रमेश बिधूड़ी, सीएम आतिशी रमेश बिधूड़ी, सीएम आतिशी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है. इस बीच विवादित बयानबाजी भी होने लगी है. बीजेपी के विवादित नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अब सीएम आतिशी पर विवादित बयान दिया है. इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए माफी मांगी थी, जहां एक्स पोस्ट में उन्होंने बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को भी टैग किया था.

Advertisement

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी रविवार को रोहिणी में आयोजित पार्टी की 'परिवर्तन रैली' को संबोधित कर रहे थे जब उन्होंने कहा, "दिल्‍ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया. वह मार्लिना से सिंह हो गई." मंच से वह अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जब उन्होंने कहा, "अरे ये मार्लेना, ये तो सिंह बन गई भइया. चेहरा ही नाम बदल दिया."

यह भी पढ़ें: 'किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं', प्रियंका गांधी पर दिए विवादित बयान पर रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी

क्या-क्या बोले रमेश बिधूड़ी?

बीजेपी के विवादित कैंडिडेट बिधूड़ी ने कहा, "केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा. मार्लेना ने तो बाप बदल दिया. पहले मार्लेना थी. अब सिंह हो गई. ये इनका चरित्र है." बिधूड़ी यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंच से चिल्ला-चिल्लाकर सीएम आतिशी के मां-बाप पर भी हमले बोले और दावा किया, "यही मार्लेना के पिता और मां ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की माफी के लिए मार्लेना की मां और पिता ने याचिका दी थी."

Advertisement

पूर्व सीएम केजरीवाल ने की आलोचना

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, "बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी. दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी."

हेमा मालिनी पर बयान के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की अपील

रमेश बिधूड़ी ने पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर विवादित बयान के लिए इंडिया टुडे से बातचीत में माफी मांगने से इनकार किया था. उन्होंने कहा था, "सबसे पहले कांग्रेस को हेमा मालिनी से माफी मांगनी चाहिए. हमने उनसे कई बार पूछा लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया. क्या आप हेमा मालिनी और प्रियंका गांधी की तुलना कर सकते हैं?" मसलन, वह हेमा मालिनी पर लालू यादव के बयान के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की अपील की थी. अपने पिछले विवादित बयान में उन्होंने लालू यादव के पिछले बयान का जिक्र भी किया था.

यह भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर दिया विवादास्पद बयान 'स्लिप ऑफ टंग' या सोची समझी रणनीति?

Advertisement

हालांकि, बाद में बिधूड़ी ने एक एक्स पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेता को टैग करके लिखा था, "किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिये गये बयान पर कुछ लोग गलत धारणा से राजनैतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं. मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था. परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हूं."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »