पुडुचेरी, केरलम और असम में विधानसभा चुनाव, आज होगी वोटिंग

9 अप्रैल को पुडुचेरी, केरलम और असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा. सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है.

Advertisement
पुडुचेरी, केरलम और असम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. (Photo: ITG) पुडुचेरी, केरलम और असम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:51 AM IST

पुडुचेरी, केरलम और असम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जायेगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर ने बुधवार को बताया कि 9 अप्रैल को पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में करीब 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मतदान सुबह पुडुचेरी और इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों कराईकल, माहे और यानम में 7 बजे से शुरू होगा. इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 30 विधानसभा सीटें हैं.

Advertisement

जवाहर ने जानकारी दी कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 209 को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है.

पी. जवाहर ने बताया कि 30 मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे, जबकि 15 बूथों का संचालन युवा अधिकारी करेंगे. इसके अलावा, दो मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस बार कुल 24,919 नए मतदाता जुड़े हैं.

इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए बूथों पर स्वयंसेवक तैनात रहेंगे, जो उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और सुरक्षित घर वापस पहुंचाने में मदद करेंगे. व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

असम चुनाव के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात

असम में भी चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है. गुरुवार 9 अप्रैल को यहां मतदान होगा. 126 सदस्यीय विधानसभा में जगह बनाने की उम्मीद कर रहे 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इस चुनाव में होगा. यहां सुरक्षा के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, एक चरण में होने वाले मतदान के लिए 35 जिलों में कुल 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. मतगणना 4 मई को होगी. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि अधिकांश कर्मी बुधवार सुबह ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए, जबकि दूरदराज के इलाकों में तैनात कर्मियों को मंगलवार को ही भेज दिया गया था.

केरलम में 2.71 करोड़ मतदाता

केरलम में गुरुवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. यह मुकाबला एलडीएफ (LDF) के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश, विपक्षी यूडीएफ (UDF) की वापसी की उम्मीदों और एनडीए (NDA) के राज्य में अपना खाता खोलने की कोशिश की परीक्षा होगा.

करीब एक महीने तक चले जोरदार प्रचार के बाद राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा. सभी 140 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे, जहां कुल 883 उम्मीदवार मैदान में हैं.

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, यहां कुल मतदाताओं में 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता भी इस चुनाव का हिस्सा हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement