चुनावी राज्यों का दौरा... कल से दो दिन असम-बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार और शनिवार को दो चुनावी राज्यों में जाने वाले हैं. असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर प्रधानमंत्री रहेंगे. इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे. इस दोनों राज्यों में आने वाले में कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं. हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान नहीं किया है.

Advertisement
शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी (File Photo: ITG) शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वे कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में कुल 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे. यह दौरा असम के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसके बाद 14 मार्च को ही प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी जाएंगे.

Advertisement

13 मार्च को प्रधानमंत्री कोकराझार पहुंचेंगे, जहां वे करीब 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. इसमें असम माला 3.0 योजना शामिल है, जिसके तहत 3,200 करोड़ रुपये की लागत से 900 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी. 

यह योजना इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी बढ़ाने और ग्रामीण सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने पर केंद्रित है. साथ ही, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल क्षेत्र में छह सड़क परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी, जिससे ट्रैफिक समस्या कम होगी और पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण संपर्क सुधार होंगे. रेलवे के क्षेत्र में भी पीरियोडिक ओवरहॉलिंग वर्कशॉप की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे रेलवे का मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

शाम को गुवाहाटी में प्रधानमंत्री लगभग 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यहां चाय बागान श्रमिकों को जमीन के पट्टे वितरित किए जाएंगे, जिससे उनके आवास और कल्याण को बल मिलेगा. पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी की जाएगी, जिसमें 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचेगी. इसके अलावा कोपिली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जो क्लीन एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा देगा. नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन का क्षमता विस्तार भी शुरू होगा, जिससे रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता में सुधार होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच PM मोदी की सख्ती! कैबिनेट मीटिंग में बोले- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें

रेलवे क्षेत्र में कई इलेक्ट्रिफिकेशन परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जिससे ट्रेन संचालन तेज और ऊर्जा दक्ष होगा. जलमार्ग परियोजनाओं में बिश्वनाथ घाट और नीमाती में क्रूज टर्मिनल की आधारशिला रखी जाएगी और दिब्रूगढ़ में रीजनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण होगा. कामाख्या रेलवे स्टेशन से मंदिर तक रोपवे प्रोजेक्ट की भी आधारशिला रखी जाएगी, जो आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी. गुवाहाटी में पीएम एकता मॉल का उद्घाटन भी होगा, जहां विभिन्न राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे.

14 मार्च को सिलचर में प्रधानमंत्री करीब 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनमें शिलांग-सिलचर एक्सेस कंट्रोल्ड हाई स्पीड कॉरिडोर प्रमुख है. इस 166 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के विकसित होने से यात्रा समय काफी घटेगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. इसके अलावा सिलचर में एनएच-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर और करीमगंज में कृषि कॉलेज की आधारशिला भी रखी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »