‘शोषणवाद ही सपा का समाजवाद’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि 2012 में सत्ता में आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने भदोही के मकदूमपुर गांव में दलित बस्ती को निशाना बनाया, घरों में आग लगाई और महिलाओं से बदसलूकी की. राजभर के मुताबिक उस वक्त प्रशासनिक दबाव के चलते पीड़ितों की एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई थी.

Advertisement
2012 की घटना को लेकर सुहेलदेव प्रमुख ने सपा हमला बोला है - बाएं ओर अखिलेश यादव और दाएं और राजभर (File Photo: ITG) 2012 की घटना को लेकर सुहेलदेव प्रमुख ने सपा हमला बोला है - बाएं ओर अखिलेश यादव और दाएं और राजभर (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सपा पर 2012 में सत्ता में आते ही दलितों और पिछड़ों के उत्पीड़न का आरोप लगाया. 

Advertisement

उन्होंने भदोही के मकदूमपुर गांव की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा समर्थकों ने दलित बस्ती को निशाना बनाया था.राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए लिखा कि मार्च 2012 में सत्ता मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में हिंसा का माहौल बना दिया था.

उनके मुताबिक भदोही जिले की नगर कोतवाली के मकदूमपुर गांव में दलित बस्ती के लोगों ने रहम की गुहार लगाई, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने कई घरों में आग लगा दी. राजभर का आरोप है कि यह सब इसलिए किया गया क्योंकि उस बस्ती के लोगों ने समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया था.

यह भी पढ़ें: सपा के राजभर को इमरान मसूद क्यों ओवैसी और हुमायूं कबीर लगने लगे हैं?

राजभर ने यह भी दावा किया कि इस दौरान दलित समाज की महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई और आज भी गांव की महिलाएं उस दौर को याद कर सहम जाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पूरा प्रशासनिक तंत्र सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा था, जिसके चलते पीड़ितों की शिकायत तो ली गई मगर एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी. राजभर के अनुसार जब मामला मीडिया में उछला तो दिल्ली से तत्कालीन नेता पीएल पुनिया को भदोही आना पड़ा था.

Advertisement

अपने पोस्ट में राजभर ने सपा के समाजवाद के दावे पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी का असली चेहरा शोषण करने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो हालात पश्चिम बंगाल जैसे हो सकते हैं. राजभर ने अपनी पोस्ट का समापन धार्मिक नारों के साथ किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »