Maharashtra Chunav: अजित पवार खुद बारामती से लड़ेंगे, नवाब मलिक का नाम नहीं... 38 प्रत्याशियों की NCP की आई लिस्ट

Maharashtra Election NCP 2024 Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा के मद्देनजर NCP अजीत पवार गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सूत्रों के मुताबिक महायुति में बीजेपी 152 से 155 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 70 से 80 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 52 से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है.

Advertisement
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार। (फोटो: X/@AjitPawarSpeaks) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार। (फोटो: X/@AjitPawarSpeaks)

साहिल जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा के मद्देनजर NCP अजित पवार गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में जो सबसे खास बात सामने आई है वो ये है कि इसमें 95% मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है. इस सूची में प्रमुख नेताओं में नवाब मलिक और सना मलिक का नाम शामिल नहीं है. अजित पवार खुद बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

Advertisement

किसे कहां से मिली उम्मीदवारी?
इसके अलावा येवला से छगन भुजबल, आंबेगाव से दिलीप वलसे पाटील, कागल से हसन मुश्रीफ, परली से धनंजय मुंडे को उम्मीदवार बनाया गया है. अमरावती शहर से सुलभा खोडके, नवापूर भरत से गावित, पाथरी से निर्मला उत्तमराव विटेकर और मुंब्रा कलवा से नजीब मुल्ला को टिकट मिली है.

महायुति में किसने कितने उम्मीदवारों का ऐलान किया?
सूत्रों के मुताबिक महायुति में बीजेपी 152 से 155 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 70 से 80 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 52 से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. अभी तक महायुति में बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी अब तक सिर्फ 45 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. 

Advertisement

अभी वर्तमान में क्या है स्थिति
बता दें कि, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) गठबंधन की सरकार है. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती थीं. इस बार भी महायुति पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है, हालांकि सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट फॉर्मूला सामने नहीं आया है. वर्तमान में बीजेपी के 103 विधायक हैं. शिवसेना (शिंदे) के पास 40 विधायक और एनसीपी (अजित) के पास 43 विधायक हैं.


 

NCP उम्मीदवारों की लिस्ट

सीट                उम्मीदवार
बारामती            अजित पवार
येवला                छगन भुजबल
आंबेगाव            दिलीप वलपाटील
कागल             हसन मुश्रीफ
परली                 धनंजय मुंडे
दिंडोरी             नरहरी झिरवाल
अहेरी                 धर्मराव बाबा आत्राम
श्रीवर्धन             आदिती तटकरे
अमलनेर             अनिल भाईदास पाटील
उदगीर             संजय बनसोडे
अर्जुनी             मोरगाव राजकुमार बडोले
माजलगाव             प्रकाश दादा सोलंके
वाई मकरंद             पाटील
सिन्नर                 माणिकराव कोकाटे
छेड आलंदी             दिलीप मोहिते
अहमदनगर             शहर संग्राम जगताप
इंदापूर             दत्तात्रय भरणे
अहमदपूर             बाबासाहेब पाटील
शहापूर             दौलत दरोडा
पिंपरी                 अण्णा बनसोडे
कलवण             नितीन पवार
कोपरगाव             आशुतोष काले
अकोले             किरण लहामटे
बसमत             चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे
चिपलूण             शेखर निकम
मावल                 सुनील शेलके
जुन्नर                 अतुल बेनके
मोहोल             यशवंत विठ्ठल माने
हडपसर             चेतन तुपे
देवलाली             सरोज आहिरे
चंदगड             राजेश पाटील
इगतपुरी             हिरामण खोसकर
तुमसर             राजू कारेमोरे
पुसद                 इंद्रानील नाईक
अमरावती शहर         सुलभा खोडके
नवापूर भरत         गावित
पाथरी             निर्मला उत्तमराव विटेकर
मुंब्रा कलवा             नजीब मुल्ला

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement