'कहां हम 60 सीटों की बात कर रहे थे... ', हरियाणा के नतीजों पर बोलीं कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह चुनाव लड़ना चाहती थीं. उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि मैंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और हम कुछ सीटों पर जीते भी हैं, लेकिन हमें बड़े पैमाने पर देखना होगा कि आखिर हम प्रदेश को क्यों नहीं जीत पाए. इसका गहन मूल्यांकन जरूरी है,"

Advertisement
 कुमारी सैलजा ने हार को लेकर कहा, इसकी समीक्षा करनी होगी कुमारी सैलजा ने हार को लेकर कहा, इसकी समीक्षा करनी होगी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने आजतक से बातचीत में हार के कारणों की गहन समीक्षा की बात कही है. उन्होंने माना कि कांग्रेस के भीतर कहीं न कहीं बड़ी गलती हुई है, जिसके चलते पार्टी संघर्ष कर रही है.

कुमारी सैलजा ने कहा, "हम 60 सीटों की बात कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हम संघर्ष कर रहे हैं. यह बिल्कुल एक बड़ी गलती है. फाइनल रिजल्ट तक देखना पड़ेगा, हालांकि मुझे पता है कि यह अच्छा नहीं लग रहा है." मसलन, हरियाणा में कांग्रेस के जीत का अनुमान लगाया गया था लेकिन पार्टी 37 सीटों पर ही सिमट गई.

Advertisement

हम सिर्फ उम्मीद रख सकते हैंः कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने आगे कहा, "Calculation में गलती हो गई, कहां हम 60 सीटों की उम्मीद कर रहे थे और अब हम सिर्फ संघर्ष कर रहे हैं. हम तो चुनाव में पूरी तरह से स्वीप करना चाहते थे, लेकिन अब हमें देखना होगा कि क्या हमसे चूक हुई या फिर भाजपा ने कोई खेल खेला."

कुमारी सैलजा ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह चुनाव लड़ना चाहती थीं. "सच्चाई यह है कि मैंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और हम कुछ सीटों पर जीते भी हैं, लेकिन हमें बड़े पैमाने पर देखना होगा कि आखिर हम प्रदेश को क्यों नहीं जीत पाए. इसका गहन मूल्यांकन जरूरी है,"

कांग्रेस के लिए यह हार एक बड़ा झटका मानी जा रही है, और पार्टी के भीतर भविष्य की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा.

Advertisement

हरियाणा में बीजेपी की जीत

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 48 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी के लिए यह एक बड़ी जीत इसलिए भी है, क्योंकि बीते चुनाव में पार्टी को जेजेपी से गठबंधन करना पड़ा था. हरियाणा में कांग्रेस के किसान, जवान और पहलवान वाला कोई दांव काम नहीं आया, बल्कि सीएम नायब सिंह सैनी ने एंटी इनकंबेंसी को भी खारिज कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »