केरलम में CM की कुर्सी के लिए कांग्रेस में 'महाभारत'... वेणुगोपाल, सतीशन या चेन्निथला, किसके सिर सजेगी ताज?

केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है. वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के बीच मुकाबला है, जबकि अंतिम फैसला हाई कमान और CLP बैठक के बाद होगा.

Advertisement
जीत के बाद कांग्रेस में नई जंग - मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तीन दावेदार आमने-सामने (Photo: ITG) जीत के बाद कांग्रेस में नई जंग - मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तीन दावेदार आमने-सामने (Photo: ITG)

शिबिमोल

  • तिरुवनंतपुरम, केरलम,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:02 AM IST

केरलम विधानसभा चुनाव में UDF यानी कांग्रेस गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. सरकार बनना तय है. लेकिन जीत की खुशी मनाने से पहले ही कांग्रेस के अंदर एक नई लड़ाई शुरू हो गई है. लड़ाई इस बात की कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. तीन बड़े नेता इस कुर्सी के दावेदार के रेस में सबसे आगे हैं, पोस्टर लग रहे हैं, दिल्ली में बैठकें हो रही हैं और पार्टी के अंदर का तनाव बाहर आने लगा है.

Advertisement

जब यह तय हो गया कि सरकार कांग्रेस की बनेगी, तो अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा कौन? यही सवाल पार्टी के अंदर बड़ी खींचतान की वजह बन गया है. तीन नेता इस कुर्सी के लिए सबसे आगे हैं.

पहले दावेदार: केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल भी रेस में पूरी ताकत से हैं. इन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. वो पार्टी संगठन में बहुत मजबूत पकड़ रखते हैं. वो लगातार विधायकों से मिल रहे हैं और उनका समर्थन जुटा रहे हैं ताकि उनका पलड़ा भारी दिखे. खबर है कि वो आलाकमान से मिलने दिल्ली गए हैं.

दूसरे दावेदार: वीडी सतीशन
 
वीडी सतीशन को को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है. उन्होंने चुनाव के दौरान बहुत आक्रामक तरीके से LDF सरकार पर हमला किया. उनकी वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश आया और UDF इस जीत तक पहुंच पाई. यही कारण है कि जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनका समर्थन सबसे ज़्यादा दिखता है. वो हाई कमान यानी दिल्ली के बड़े नेताओं के सामने अपना दावा पेश करने की तैयारी में हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केरल में UDF की आंधी, LDF को बड़ा झटका... ऐसे हाथ से निकला लेफ्ट का आखिरी किला

तीसरे दावेदार: रमेश चेन्निथला

रमेश चेन्निथला तीनों में सबसे अनुभवी नेता हैं. पार्टी और गठबंधन के सभी दलों में उनकी अच्छी साख है. उनके समर्थक उन्हें इस तरह पेश कर रहे हैं कि जब पार्टी को स्थिर और शांत नेतृत्व चाहिए, तो चेन्निथला सबसे सही विकल्प हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement