बंगाल में बाबरी वाले हुमायूं कबीर दो सीटों से लड़ रहे चुनाव, जानिए दोनों जगह क्या है हाल

हुमायूं कबीर ने बंगाल चुनाव से ऐन पहले राज्य में 'बाबरी मस्जिद' का निर्माण कराने की घोषणाकर बांग्ला राजनीति में सनसनी मचा दी थी. बात इतनी बढ़ी कि ममता ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया. और हुमायूं कबीर अपने दम पर चुनाव में उतरे.

Advertisement
हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद का निर्माण करा रहे हैं (File Photo- PTI) हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद का निर्माण करा रहे हैं (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की अभूतपूर्व लहर के बीच एक मजेदार राजनीतिक ट्रेंड देखने को मिल रहा है. बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान कर सनसनी पैदा कर चुके मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही सीटों पर वे तगड़ी लीड ले चुके हैं. 

हुमायूं कबीर कुछ महीने पहले तक टीएमसी के नेता ही थे. लेकिन चुनाव से ऐन पहले उन्होंने अलग राह पकड़ ली. हुमायूं कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा कर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी. इसके बाद टीएमसी से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. तब हुमायूं कबीर भरतपुर से विधायक थे. 

Advertisement

 हुमायूं कबीर ने बाबरी विध्वंस की बरसी 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में "बाबरी मस्जिद" मस्जिद की नींव रख दी. 

11 फरवरी को उन्होंने 'बाबरी मस्जिद'का निर्माण शुरू भी करवा दिया है. इस मुद्दे ने बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का माहौल बनाया. 

टीएमसी से अलग होने के बाद  हुमायूं कबीर ने अपनी अलग पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई. 

दो सीट से लड़ रहे, दोनों जगह तगड़ी लीड

वे दो सीटों रेजीनगर और नौदा से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों ही सीटों पर तगड़ी लीड ले चुके हैं. 

रेजीनगर सीट का अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

नौदा सीट का अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

हुमायूं कबीर रेजीनगर सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग के बाद 37 हजार वोटों से बीजेपी कैंडिडेट बापन घोष से आगे चल रहे हैं.

Advertisement

हुमायूं कबीर दूसरी सीट नौदा से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां भी वे बीजेपी कैंडिडेट राणा मंडल से 19000 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां पर 11 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. 

हुमायूं कबीर ने कहा है कि उन्हें यकीन है वे दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

नतीजों पर बोले हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को नकारने के लिए बधाई दी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य को "लूटने" का आरोप लगाया.

पत्रकारों से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा, "मैं क्या कह सकता हूं? जो हुआ है, वह अच्छा हुआ है. ऐसा होना ही था. ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं. उन्होंने अपने भतीजे को इतनी ज़्यादा ताकत दे दी. उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया और उनके पैसे लूटे. 15 सालों में, उन्होंने उस लूट को भी पीछे छोड़ दिया, जो अंग्रेजों ने 100-200 सालों में की थी. मैं बंगाल के उन लोगों को बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने TMC को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसने राज्य को लूटा."

करोड़ों की लागत से बनेगी मस्जिद

हुमायूं कबीर द्वारा बनवाया जा रहा यह मस्जिद प्रतीकात्मक है, जिसकी अनुमानित लागत सैकड़ों करोड़ बताई जा रही है. यह मस्जिद मुसलमानों से चंदा इकट्ठा करके बनवाने का दावा किया जा रहा है. 

Advertisement

हुमायूं कबीर ने कहा है कि अयोध्या की तर्ज पर ही बाबरी मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण होगा. मस्जिद के करीब दो साल में बन कर पूरा हो जाने का लक्ष्य रखा गया है. मस्जिद निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा था कि जब तक बंगाल में एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है, हम यहां बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement