असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को नामांकन के लिए पहुंचे. राज्य में होने जा रहे असम विधानसभा चुनाव के लिए वह जलुकबाड़ी सीट से नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं. इसके लिए वह कामरूप (मेट्रो) डीसी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'आज शाम कई कांग्रेस के लोग बीजेपी में शामिल होंगे.' उनके इस बयान से असम का चुनावी माहौल और गर्मा गया है.
जलुकबाड़ी से सीएम मे दाखिल किया नामांकन
असम के मुख्यमंत्री और जलुकबाड़ी से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'यह मेरा सातवां चुनाव होने वाला है और मुझे उम्मीद है कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे असम के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा.' असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के बयान पर उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस पार्टी ने मुझे एक संस्था बना दिया है, तो मुझे खुशी महसूस करनी चाहिए. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पार्टी से लड़ने के बजाय कहा कि वे एक व्यक्ति से लड़ रहे हैं. इसका मतलब है कि आज मैं एक संस्था बन गया हूं.' मैं ऐसा नहीं हूं, लेकिन अगर कोई तारीफ करता है तो उसका धन्यवाद करना चाहिए... आज शाम कई कांग्रेस के लोग बीजेपी में शामिल होंगे.'
'हर हिंदू को बीजेपी से जोड़ना मेरा मिशन'
अपने एजेंडे पर उन्होंने कहा, 'मैं हर एक हिंदू व्यक्ति को बीजेपी के साथ जोड़ने जा रहा हूं. यह मेरा मिशन है. हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए. मेरे जीवन का एक उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है. लोग कांग्रेस पार्टी में रहकर हिंदू विरोधी गतिविधियां क्यों करें? उन्हें आना चाहिए, अपने स्वाभाविक घर में आना चाहिए. हम असम की पहचान को सुरक्षित रखना चाहते हैं और राज्य के तेज़ विकास की दिशा में काम करना चाहते हैं.'
aajtak.in