'पंजाब में किए वादे तो पूरे कर दो...', प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर निशाना, शेयर किया VIDEO

दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो शेयर कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा है कि आप पहले अपने पंजाब में किए गए वादे तो पूरे कर दीजिए. प्रवेश वर्मा ने यह ट्वीट केजरीवाल के एक ट्वीट के जवाब में किया है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल/प्रवेश वर्मा (File Photo) अरविंद केजरीवाल/प्रवेश वर्मा (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

दिल्ली चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो शेयर कर कहा,'अपने पंजाब में किए वायदे तो पूरे कर दो अरविंद केजरीवाल जी, अध्यापक भी नहीं छोड़े आपने, तो ये बच्चों को क्या पढ़ाएंगे.'

Advertisement

प्रवेश वर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पंजाब के ईटीटी टीचर पंजाब सरकार पर वादे पूरे न करने के आरोप लगा रहे हैं. वीडियो में टीचर कहते हैं कि हम ईटीटी टीचर हैं. शिक्षा मंत्री ने हमारा काम करने के लिए कह दिया है, लेकिन वित्त मंत्री हमारा काम नहीं कर रहे हैं. ये झूठे वादे कर रहे हैं.'

केजरीवाल के ट्वीट का दिया जवाब

दरअसल, बीजेपी नेता ने यह वीडियो अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट के जवाब में शेयर किया है, जिसमें केजरीवाल ने बिहार में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा था. दरअसल, केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था,'बीजेपी की सरकारें लाठियों के दम पर विरोध की हर आवाज को दबाना चाहती हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, ये लोकतंत्र के खिलाफ सीधा हमला है. छात्र देश का भविष्य हैं, उनकी आवाज को दबाने के बजाय सुनिए. प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाना सत्ता में बैठे लोगों की कमजोरी और असंवेदनशीलता को दिखाता है. युवाओं के साथ ऐसा अन्याय देश कभी माफ नहीं करेगा. हम इन सभी छात्रों के साथ खड़े हैं.'

Advertisement

कई ऐलान कर चुके हैं अरविंद केजरीवाल

दरअसल, दिल्ली चुनाव के पहले AAP चीफ अरविंद केजरीवाल ने वादों की झड़ी लगा दी है. अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसमें दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाने हैं. वहीं, उन्होंने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए संजीवनी योजना का भी ऐलान किया था. इतना ही नहीं आज (30 दिसंबर) को केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत मंदिरों में भगवान की पूजा करने वाले, लोगों को पूजा करवाने वाले पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान रखा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement