'कभी हमारी गोद में आकर बैठ जाते हैं, सिर्फ कुर्सी के लिए मोदी के साथ हैं नीतीश...', खड़गे का BJP-JDU पर निशाना

बिहार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी गठबंधन को मौकापरस्त बताया. खड़गे ने नीतीश पर कुर्सी की राजनीति और बीजेपी से जुड़ने का आरोप लगाया.

Advertisement
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (पीटीआई) कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (पीटीआई)

शशि भूषण कुमार

  • बक्सर,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहा. चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. रविवार को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर के दलसागर स्टेडियम में आयोजित 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठबंधन को मौकापरस्त बताया. साथ ही नेशनल हेराल्ड केस में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और संघ पर डराने की राजनीति का आरोप लगाया.

Advertisement

बक्सर में गरजे खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बिहार में सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन मौकापरस्त है. नीतीश सिर्फ कुर्शी के लिए बार-बार पाला बदलते हैं. नीतीश ने उससे गठबंधन किया, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी. 

बिहार के लोगों को सीएम नीतीश से पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2015 में प्रदेश को 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने का वादा किया गया था, उसका क्या हुआ? PM मोदी झूठ की फैक्ट्री चला रहे हैं. बिहार में एनडीए सराकर इस बार जानी चाहिए. 

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: राहुल-खड़गे से बिहार चुनाव में सीटों पर क्या बात हुई? तेजस्वी यादव ने बाहर बताया

खड़गे ने लोगों से अपील की है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को वोट दें. 
 

नेशनल हेराल्ड केस पर क्या बोले खड़गे

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल करवाकर बीजेपी बदले की राजनीति कर रही. लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी है. 

BJP-RSS पर आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कमजोर तबकों के खिलाफ है. ये जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं. ये लोग महिलाओं, गरीब और पिछड़ों के हित में नहीं सोच सकते.

यह भी पढ़ें: 'नेशनल हेराल्ड केस में BJP के झूठे नैरेटिव को करेंगे बेनकाब', मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

वक्फ पर क्या बोले खड़गे?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और संघ ने जानबूझकर वक्फ संशोधन बिल लाया है. ताकि समुदायों के बीच दरार पैदा किया जा सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »