असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, तीन बार के MLA अब्दुर राशिद मंडल रायजोर दल में शामिल

असम में मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. तीन बार कांग्रेस विधायक रहे अब्दुर राशिद मंडल ने रायजोर दल जॉइन कर लिया है. मंडल ने पार्टी प्रमुख अखिल गोगोई की मौजूदगी में नए पार्टी का दामन थामा है.

Advertisement
कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद मंडल ने बदला पाला (Photo: X/@ANI) कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद मंडल ने बदला पाला (Photo: X/@ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

असम की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है. राज्य में आगामी मार्च-अप्रैल में 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने की संभावना के बीच राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गोलपाड़ा वेस्ट सीट से तीन बार के कांग्रेस विधायक रहे अब्दुर राशिद मंडल ने सोमवार को रायजोर दल का दामन थाम लिया.

Advertisement

अब्दुर राशिद मंडल ने यह फैसला रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई की मौजूदगी में लिया. पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह रायजोर दल के बढ़ते संगठन से जुड़कर खुश हैं और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. 

मंडल का यह कदम असम की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है, खासकर तब जब विधानसभा चुनाव की तारीख़ नजदीक आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- हाई कोर्ट क्यों नहीं गए?

इस बदलाव के साथ ही राज्य कांग्रेस में भी हलचल देखी जा रही है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के इस्तीफे की खबर आई, लेकिन पार्टी के सूत्रों ने इसे लेकर उन्होंने इस्तीफा वापस लेने की का दावा किया है. कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने साफ़ किया कि अभी तक अब्दुर राशिद मंडल ने पार्टी को औपचारिक तौर पर इस्तीफा नहीं दिया है.

Advertisement

चुनाव से पहले विपक्षी खेमे में इस तरह के बदलाव का राजनीतिक परिदृश्य पर असर पड़ना तय है. नई पार्टियों का उदय और नेताओं का दलबदल असम की राजनीति को और अधिक दिलचस्प बना रहा है. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों की दिशा और नतीजों को लेकर सभी दलों में अंदरखाने चर्चा और रणनीति बनानी शुरू हो गई है. 

बता दें कि असम में आखिरी बार 2021 में विधानसभा चुनाव हुआ था और एनडीए (बीजेपी+अन्य) ने 75 सीटों पर जीत हासिल की. महाजोत (कांग्रेस+अन्य) ने 50 सीटें जीती थी. हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने.

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement