संगठन-सरकार और जनता तीनों मोर्चों पर एक्शन... CM योगी का क्या है प्लान-100

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी ने पूरी तरह से कमर कस कर मैदान में उतर गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने पिछले दो महीने में 100 से ज्यादा रैलियां करके सियासी माहौल बनाना शुरू कर दिया है. अब देखना है कि बीजेपी क्या सत्ता की हैट्रिक लगा पाएगी?

Advertisement
सीएम योगी मिशन-2027 (Photo-ITG) सीएम योगी मिशन-2027 (Photo-ITG)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए 'ट्रिपल थ्री' मोर्चे पर मैराथन एक्शन शुरू कर दिया है. विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश बढ़ने के साथ सीएम योगी अलग-अलग जिलों में रैली और विकास की सौगात देकर सियासी माहौल बनाने के साथ-साथ जनता से संवाद और रोजाना सरकारी कामकाज के मोर्चों पर मुस्तैद दिख रहे हैं. इस तरह संगठन, सरकार और जनता के साथ मजबूत कनेक्शन बनाकर यूपी जंग फतह करने की 

Advertisement

2027 की चुनावी आहट के साथ सीएम योगी ने जनसंपर्क और सभाओं के जरिए सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की जमीनी स्थिति परखने को जिला, मंडल और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है. पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड तक उनके ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं. 

सीएम योगी ने पहले चरण में 100 से अधिक विधानसभा सीटों को कवर लिया है. पिछले दो महीनों में बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी से लेकर गोरखपुर में जनसभा करके विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने और सियासी मिजाज थाह लेने का काम किया है. 

सीएम योगी का 'प्लान-100' पूरा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही अभी तक न हुआ हो, लेकिन बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अपनी एक्सरसाइज शूरू कर दी है. 2024 के लोकसभा चुनाव में हुए सियासी नुकसान को देखते हुए सीएम योगी अभी से ही मिशन-2027 में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री योगी अपनी रैली और जनसंपर्क के जरिए सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की जमीनी स्थिति परखने के जमीन पर उतर गए हैं.

Advertisement

पिछले दो महीनों में सीएम योगी 100 से अधिक विधानसभा सीटों दौरा पूरा कर लिया है. इश तरह से 18 मंडलों में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने का पहला चरण भी पूरा कर लिया है. इस तरह से सत्ता को बरकरार रखने की कवायद में योगी जुट गए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि 2027 की चुनावी लड़ाई 2022 के चुनाव से अलग है. 

सीएम योगी का ट्रिपल प्लान क्या है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों संगठन, सरकार और जनता के मोर्चे पर काम काम कर रहे हैं. सीएम योगी की यह सक्रियता जनसभाओं तक सीमित नहीं है. वह रोजाना सरकारी कामकाज के साथ-साथ कई मोर्चों पर एक साथ मुस्तैद दिख रहे हैं. जनसंपर्क और सभाओं के जरिए सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की जमीनी स्थिति परखने का काम कर रहे हैं. 

खास बात यह है कि सीएम योगी ने अपने अब तक के दौरे से विकास के लिहाज से कई बड़े काम भी किए. विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है, साथ ही आम जनता से संवाद के जरिए जुड़े भी. प्रदेश की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर वो लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं. 

सीएम योगी पार्टी कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से लगातार मुलाकातें. हर रोज किसी न किसी विधायक, पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं से मुलाकात करते हैं, जिसकी तस्वीर भी सीएम योगी अपने सोशल मीडिया से शेयर करते हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री लखनऊ में नियमित रूप से 'जनता दर्शन' का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण. ऐसे ही जनता दर्शन गोरखपुर में भी करते नजर आते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »