Badruddin Ajmal Election Result 2026: असम की बिन्नाकंडी सीट पर बदरुद्दीन अजमल 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

Badruddin Ajmal Vidhan Sabha Chunav Result: असम में बिन्नाकंडी विधानसभा सीट की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. यहां जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें AIUDF के बदरुद्दीन अजमल ने 35380 वोटों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस समर्थित रेजाउल करीम चौधरी को हराया है, यहां चौधरी को कुल 84341 वोट मिले हैं.

Advertisement
बिन्नाकंडी सीट से बदरुद्दीन अजमल का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG) बिन्नाकंडी सीट से बदरुद्दीन अजमल का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

असम विधानसभा चुनाव 2026 में राज्य की सीटों के लिए काउंटिंग सुबह आठ बजे शुरू हुई थी. राज्य में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे. यहां बिन्नाकंडी सीट पर AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल मैदान में थे, जिन्होंने 30 राउंड तक वोटों की गिनती के बाद 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. बिन्नाकंडी निर्वाचन क्षेत्र में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल के अलावा रेजाउल करीम चौधरी, शाहाब उद्दीन मजूमदार और मोहम्मद कबीर अहमद (निर्दलीय) चुनाव मैदान में थे.

Advertisement

बदरुद्दीन अजमल की पार्टी इस बार सिर्फ 27 सीटों पर ही मैदान में थी. AIUDF का मुख्य आधार निचले असम के वे इलाके रहे, जो बांग्लादेश सीमा से सटे हैं और जहां मुस्लिम मतदाता चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाते हैं. इस क्षेत्र की लगभग 50 सीटों पर हमेशा से कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है, जहां पिछली बार 2021 में एनडीए ने 23 सीटें और कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबंधन ने 27 सीटें जीती थीं.

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

इस बार कांग्रेस और AIUDF ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. ऐसे में बदरुद्दीन अजमल के सामने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस से भी सीधी टक्कर थी.

यहां देखें लाइव अपडेट्स...

बदरूद्दीन अजमल की सीट बिन्नाकंडी का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें 

07:38PM: एआईयूडीएफ के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल ने 1,19,721 वोट हासिल कर 35,380 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. यहां रेजाउल करीम चौधरी 84,341 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शाहाब उद्दीन मजूमदार 20,955 और मोहम्मद कबीर अहमद (निर्दलीय) 2,264 वोटों के साथ पीछे रह गए.

Advertisement

05:30PM: बिन्नाकंडी के लेटेस्ट रुझानों को देखें तो यहां ASMJTYP उम्मीदवार रजाउल करीम चौधरी पिछड़ रहे हैं.

02:55PM: इस सीट पर अब तक की वोटों की गिनती में बदरुद्दीन अजमल ने बढ़त बरकरार रखी है.

10:23AM: एआईयूडीएफ के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल बढ़त बनाए हुए हैं. रेजाउल करीम चौधरी 7,283 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि शाहाब उद्दीन मजूमदार 1,864 वोटों के साथ काफी पीछे हैं.

10:00AM: रेजाउल करीम चौधरी 3,681 वोटों के साथ 31 वोटों की मामूली बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं. मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल (एआईयूडीएफ) 3,650 वोटों के साथ बेहद करीबी मुकाबले में पीछे हैं, जबकि शाहाब उद्दीन मजूमदार 1,117 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

8:00AM: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इसके कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे.

7:00AM: सभी पार्टियों ने भी अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

6:00AM: मतगणना से पहले सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

बदरुद्दीन अजमल ने 2005 में बनाई थी पार्टी

असम की राजनीति में मुस्लिम वोट बैंक की अहम भूमिका को देखते हुए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने 2005 में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) का गठन किया था. उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान मुस्लिम अल्पसंख्यकों, खासकर असमिया और बंगाली मूल के मुसलमानों के अधिकारों की आवाज के रूप में बनाई और 2009 से 2024 तक धुबरी से सांसद रहे.

Advertisement

विधानसभा चुनावों में भी AIUDF ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की- 2006 में 10 सीटें, 2011 में 18 सीटें, 2016 में 13 सीटें और 2021 में 16 सीटों तक पार्टी पहुंची. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अजमल को बड़ा झटका लगा, जब वे अपनी ही सीट हार गए और कांग्रेस की बढ़ती पकड़ ने मुस्लिम वोटों के समीकरण को फिर से बदल दिया. इसी वजह से 2026 का यह चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »