'यूपी में तीसरी बार खिलेगा कमल, 30 साल कहीं नहीं जाएगी BJP', अमित शाह का टारगेट

लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी की जनता बीजेपी के साथ है और राज्य में तीसरी बार कमल खिलेगा. उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करने की चुनौती भी दी.

Advertisement
गृह मंत्री अमित शाह. (Photo- ITG) गृह मंत्री अमित शाह. (Photo- ITG)

आशीष श्रीवास्तव / समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया है. लखनऊ में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यूपी में अगले 30 साल तक कोई दूसरी सरकार नहीं आने वाली. गृह मंत्री ने कहा कि इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है और पूरे देश में भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा है.

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बीजेपी कई बार सरकार बना चुकी है. बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है और ओडिशा में भी पार्टी ने बहुमत की सरकार बनाई है. अब यूपी की बारी है. उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, "अखिलेश बाबू, अब यूपी की बारी है."

यह भी पढ़ें: 'मोदी जी तीन बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे', लखनऊ में बोले अमित शाह

राहुल-अखिलेश को चुनाव आयोग पर चर्चा की चुनौती

अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दोनों नेता चुनाव हार जाते हैं तो अंपायर पर दोष लगाने लगते हैं. शाह ने चुनौती दी कि चुनाव आयोग को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कर लीजिए, बीजेपी इसके लिए तैयार है. उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी 30 साल तक यूपी में कोई दूसरी सरकार नहीं आने वाली. शाह के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया.

Advertisement

अमित शाह के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश ने कहा, "बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते." उन्होंने दावा किया कि अभी तो शिक्षक चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी, उसी दिन बीजेपी चुनाव हार जाएगी.

यह भी पढ़ें: '312 सीट वाली रिकॉर्ड जीत याद दिलाने आया हूं', लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह

अखिलेश ने कहा कि हार-जीत भाषणों से तय नहीं होती, बल्कि यूपी की जनता इसका फैसला करती है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए होने जा रहा है. साथ ही बीजेपी के डबल इंजन सरकार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन अब डबल जीरो हो गया है.

अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में बीजेपी को हराया गया है. अमित शाह के कारसेवकों पर गोली चलने से जुड़े बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि बीजेपी को देखना चाहिए कि हाल में जनता ने किसे हराया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »