'तीन नहीं 403 पर नजर...', सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट? अखिलेश ने दिए संकेत

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा के पास दो सीटें जीतने लायक संख्या है. तीसरी सीट के लिए 111 विधायकों का आंकड़ा चाहिए, लेकिन फिलहाल सपा के पास इतने विधायक नहीं हैं. हालांकि, अखिलेश के ताजा ट्वीट से माना जा रहा है कि पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारने की स्थिति में नहीं है.

Advertisement
राज्यसभा के लिए सपा ने दो उम्मीदवार उतारे हैं. (Image: PTI) राज्यसभा के लिए सपा ने दो उम्मीदवार उतारे हैं. (Image: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक पोस्ट ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. अखिलेश ने एक्स पर लिखा, "अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है." उनके इस बयान को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि सपा अब राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कोई और उम्मीदवार नहीं उतारेगी और उसका पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर रहेगा.

Advertisement

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है और एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के वोट चाहिए. मौजूदा तौर पर विधानसभा की प्रभावी संख्या 396 है. सपा के पास 98 विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: सपा कहां से जुटाएगी 111 का मैजिक नंबर? समझें यूपी में राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित

जेल में बंद रमाकांत यादव को वोटिंग की इजाजत नहीं मिलती है तो यह संख्या 97 रह सकती है. कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन मिलने पर सपा के पास 99 वोट हो सकते हैं. ऐसे में दो राज्यसभा सीटों के लिए जरूरी 74 वोट उसके पास आसानी से हैं.

तीसरी सीट के लिए 111 वोट की जरूरत

सपा अगर तीसरे उम्मीदवार को उतारती तो तीनों सीटें जीतने के लिए 111 प्रथम वरीयता वोट चाहिए होते. दो सीटें जीतने के बाद करीब 25 वोट बचते. ऐसे में तीसरी सीट जीतने के लिए कम से कम 12 और विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ती.

Advertisement

इसी नंबर को पूरा करने के लिए सपा की नजर विपक्षी और तटस्थ विधायकों पर थी. सुभासपा के तीन ऐसे विधायक, जिनकी पृष्ठभूमि सपा से जुड़ी रही है, उनके समर्थन की उम्मीद थी. सपा के कुछ बागी विधायकों के वापस आने की भी चर्चा थी. इसके अलावा आरएलडी, अपना दल और कुछ दूसरे गैर-बीजेपी विधायकों के रुख पर भी नजर थी.

यह भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की लिस्ट, सपा-कांग्रेस में बढ़ी रार, देखें बुलेटिन

अखिलेश के पोस्ट से बदल गया गेम

अखिलेश यादव पहले कह चुके थे कि तीसरा उम्मीदवार तभी उतारा जाएगा, जब जरूरी नंबर पूरा हो. लेकिन अब "तीन नहीं, चार सौ तीन" वाले पोस्ट के बाद संकेत मिल रहे हैं कि सपा ने तीसरी राज्यसभा सीट की दौड़ से पीछे हटने का फैसला कर लिया है. ऐसे में राज्यसभा चुनाव में सपा की रणनीति फिलहाल दो सीटों तक सीमित होती दिख रही है, जबकि अखिलेश यादव की नजर अब उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर है.

समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने यूपी के राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ खेल नहीं, बल्कि ‘खेला’ होने जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी देखती रह जाएगी. भदौरिया के मुताबिक, बीजेपी के बहुत सारे विधायक समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं और इसका असर आज के बाद दिखाई देने लगेगा. उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के बहाने देश और प्रदेश की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »