पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP कल जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बोले CM भगवंत मान

CM भगवंत मान ने कहा कि आज 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बैठक हुई. कई नामों पर चर्चा हुई और कुछ नाम तय कर लिए गए हैं. कल सुबह 11:00 बजे PAC की एक और बैठक होनी है. कल की बैठक के बाद पहली सूची तैयार हो जाएगी.

Advertisement
CM भगवंत मान ने कहा- आज 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बैठक हुई. (Photo: X/@AAPPunjab) CM भगवंत मान ने कहा- आज 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बैठक हुई. (Photo: X/@AAPPunjab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की चर्चाएं अभी से तेज हो चुकी हैं. शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि आज पंजाब विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है और कल, 31 अक्टूबर को दोबारा होने वाली PAC की बैठक में भी इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा. बैठक के बाद यह तय हुआ है कि आम आदमी पार्टी शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी.

Advertisement

CM भगवंत मान ने कहा, 'आज 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बैठक हुई. कई नामों पर चर्चा हुई और कुछ नाम तय कर लिए गए हैं. उन नामों को शाम को PAC के पास भेजा जाएगा. कल सुबह 11:00 बजे PAC की एक और बैठक होनी है. कल तक हमें साफ हो जाएगा कि कितने नाम तय हुए हैं. कल की बैठक के बाद पहली सूची तैयार हो जाएगी.'

इस बीच गुरुवार एक रैली में CM भगवंत शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने इन पार्टियों के नेताओं पर लोगों का भरोसा तोड़ने और लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जनता को अपेक्षित लाभ नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा कि एक तरफ जनता उन्हें इतना प्यार दे रही है, वहीं दूसरी ओर अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं के साथ हाथ मिलाने के बाद लोगों को यह तक देखना पड़ता है कि उनकी उंगलियां पूरी हैं या नहीं.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अब उन्हें पुरानी पार्टियों को लेकर सतर्क रहना चाहिए. इन दलों को पहले भी बहुत मौके दिए गए और लोगों ने उन्हें खूब वोट दिए, लेकिन जनता को बदले में क्या मिला? सीएम मान ने कहा कि अब लोगों को दोबारा अपना भरोसा देने से पहले सोच-विचार करना चाहिए. उन्होंने उंगली का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर ये नेता उंगली पकड़कर नहीं ले जा सके तो उंगली से अंगूठी निकालकर ले जाएंगे.

बता दें, पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर 2027 में चुनाव होने हैं. 2022 में भगवंत मान बदलाव के वादे के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे. आने वाले विधानसभा चुनाव में वे अपने पांच साल के कामकाज के आधार पर मैदान में होंगे. सीएम भगवंत मान की सबसे बड़ी ताकत उनकी वेलफेयर स्कीम मानी जाती हैं.

300 यूनिट मुफ्त बिजली, गांव-गांव में खुले आम आदमी क्लिनिक और महिलाओं को सीधे 1000 से 1500 रुपये की वित्तीय सहायता देने जैसी योजनाओं का ग्रामीण इलाकों और गरीब तबके में गहरा असर दिखा है. मुफ्त बिजली का लाभ राज्य के एक बड़े हिस्से को मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »