दुनिया के सबसे मोटे पुरुष की सर्जरी की तैयारी, जानें कितना है वजन

दुनिया के सबसे मोटे पुरुष की सर्जरी की तैयारियां मेक्सिको में चल रही है. आप भी जानिए इनके बारे में...

Advertisement
जुआन पेड्रो फ्रेंको जुआन पेड्रो फ्रेंको

मेक्सिको के डॉक्‍टर्स ने दुनिया के सबसे मोटे पुरुष की गेस्ट्रिक और बायपास सर्जरी की तारीख फिक्‍स कर दी है. उनका ऑपरेशन 9 मई को किया जाएगा.


कौन है दुनिया का सबसे मोटा आदमी
दुनिया का सबसे मोटे पुरुष हैं जुआन पेड्रो फ्रेंको. इनकी उम्र महज 32 साल है. इनका वजन एक समय में 595 किलो से भी अधिक था. अभी ये तीन माह के डाइट चार्ट पर हैं, इनका ऑपरेशन मेक्सिको में होगा.

Advertisement


क्‍या कर रहे हैं डॉक्‍टर्स 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्‍टर्स ने अभी तक इनका 175 किलो वजन कम किया है. जिससे ये ऑपरेशन के लायक बन सकें. इनका इलाज कर रहे डॉक्‍टर जोस एंटोनियो केसटेनेडा क्रूज ने कहा, 'उसने अभी तक करीबन 30 प्रतिशत वजन कम किया है. अब हम उसकी सर्जरी करने की तैयारी कर रहे हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement