UPSC Mains: सफल अभ्यर्थी कर सकते हैं जामिया RCA में इंटरव्यू की तैयारी, करें एप्लाई

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेज़िडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस 2019 के सफल उम्मीदवारों से पर्सनैलिटी टेस्ट कोचिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानें- किस वर्ग के सदस्य कर सकते हैं आवेदन.

Advertisement
जामिया मिलिया इस्लामिया का रेजिडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी (RCA) जामिया मिलिया इस्लामिया का रेजिडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी (RCA)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

  • आरसीए में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है
  • चयनित उम्मीदवारों को सितंबर - 2020 तक मुफ्त छात्रावास, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.
  • हॉस्टल में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, जो ‘पहले आओ, पहले पाओ ‘ के आधार मिलेंगी.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेज़िडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस 2019 के सफल उम्मीदवारों से पर्सनैलिटी टेस्ट कोचिंग कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस कार्यक्रम के लिए अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी समुदायों की महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

Advertisement

जामिया आरसीए की ओर से एक सप्ताह के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान उम्मीदवारों के लिए अन्य विषयों के अलावा अर्थव्यवस्था, कृषि, पर्यावरण, कानूनी मामलों, आईआर और सामाजिक मुद्दों पर स्पेशल लेक्चर-कम क्वेस्चन आंसर सेशन आयोजित होगा.

यहां होने वाले मॉक इंटरव्यू पैनल में वरिष्ठ सिविल सेवक और शिक्षाविद शामिल होंगे. जामिया आरसीए का ओरिएंटेशन सत्र 3 फरवरी 2020 से शुरू होगा. आवेदकों से विवरण और आवेदन पत्र के लिए  www.jmi.ac.in पर सभी जानकारी देखने को कहा गया है.

सफल उम्मीदवार अपना विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) रेजिडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी जामिया कार्यालय में जमा कर सकते हैं या  cccp@jmi.ac.in  पर ईमेल कर सकते हैं. बता दें कि आरसीए के 54 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मेन्स 2019 के लिए क्वालीफाइ किया है. बीते साल 2018 में तीसरी रैंक के टॉपर जुनैद अहमद भी जामिया आरसीए से थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »