योगी सरकार का बड़ा कदम, UPPSC रिजल्‍ट पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. ऐसा ही एक फैसला नौकरी के क्षेत्र में भी लिया गया है. आप भी जानिए इसे...

Advertisement
योगी आदित्‍यनाथ योगी आदित्‍यनाथ

उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने नौकरी के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है. खबर है कि राज्‍य सरकार ने UPPSC के रिजल्ट पर रोक लगा दी है.


खबरों के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए विभिन्‍न सरकारी पदों पर आवेदन मांगने की प्रक्रिया अखिलेश सरकार के समय में शुरू की गई थी.

अभी इसके लिए इंटरव्यू किए जा रहे थे, लेकिन योगी सरकार ने निर्देश देते हुए इंटरव्यू और रिजल्ट दोनों पर रोक लगा दी है. यही नहीं योगी आदित्‍यनाथ ने कमीशन को कुछ निर्देश भी दिए हैं. कमीशन से कहा गया है कि वह अगले आदेश तक किसी परीक्षा का परिणाम जारी ना करे और ना ही इंटरव्‍यू ले.

Advertisement

गौरतलब है कि ये कदम उन शिकायतों के बाद उठाया गया है जिसमें छात्र लगातार कह रहे थे कि लोक सेवा आयोग उत्‍तर प्रदेश, भर्तियों में अनियमितता बरत रहा है. सीएम योगी से भी कई छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से जांच करनी की गुहार लगाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement