UP-PET परीक्षा को लेकर राहुल का केंद्र पर निशाना, बोले- फॉर्म-37 लाख, खाली पद - गिनती के!

राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर लिखा- फॉर्म - 37 लाख, खाली पद - गिनती के! इन युवाओं को सालाना 2 करोड़ रोजगार का झांसा दिया गया था, लेकिन इन तस्वीरों में बस देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बेबसी दिख रही है. ये साफ है कि प्रधानमंत्री आंखें मूंद कर बैठे हैं और नौजवान ठोकरें खाने पर मजबूर हैं.

Advertisement
छात्रों की भीड़ छात्रों की भीड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 का आयोजन इस शनिवार 15 अक्टूबर और रविवार 16 अक्टूबर को किया गया है. इसके परीक्षा केंद्र दूर होने के चलते यूपी के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में छात्रों की भीड़ देखी जा रही है. ये परीक्षा देने के लिए घरों से निकले युवओं की जो तस्वीर सामने आ रही है वह दयनीय है. दरअसल ट्रेनों में लदकर, ठुंसकर और लटककर जा रहे छात्रों को देखकर डर लगता है कि अब नहीं तो तब कोई दुर्घटना हो जाएगी. इन्हीं ट्रेनों के वीडियो भी सामने आए हैं.

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसे ही एक वीडियो को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इसमें लिखा- फॉर्म - 37 लाख, खाली पद - गिनती के! इन युवाओं को सालाना 2 करोड़ रोजगार का झांसा दिया गया था, लेकिन इन तस्वीरों में बस देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बेबसी दिख रही है. ये साफ है कि प्रधानमंत्री आंखें मूंद कर बैठे हैं और नौजवान ठोकरें खाने पर मजबूर हैं.

इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कुछ ऐसा ही ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला किया. प्रियंका गांधी ने भी ऐसा एक वीडियो शेयर कर लिखा- UP-PET परीक्षा में भारी अव्यवस्था के चलते छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा. युवा विरोधी सरकार युवाओं से परीक्षा के लिए मोटी फीसें तो वसूलती है, लेकिन न नौकरी दे पाती है, न अव्यवस्था से मुक्ति.

Advertisement

गौरतलब है कि कई छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा केंद्र दूर होने की शिकायत भी की तो वहीं कई कैंडिडेट्स ट्विटर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कैंडिडेट्स का कहना है कि UPPET परीक्षा केंद्र बहुत दूर हैं, न जानें क्या सोचकर सेंटर अभियर्थियों को दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »