UPSC: इस लड़की ने सबसे कम उम्र में पास की सिविल सर्विस परीक्षा

केरल के कोल्लम की रहने वाली सुश्री, इस साल सबसे कम उम्र में परीक्षा पास करने वाली उम्मीदवार बन गई हैं. उन्होंने 22 साल की उम्र में ही परीक्षा पास कर ली है.

Advertisement
सुश्री सुश्री

मोहित पारीक / कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए सिविल सर्विसेज परीक्षा में पास होने वाले कुछ उम्मीदवारों की निजी जिंदगी से जुड़ी कहानी बड़ी दिलचस्प है. इसमें एक नाम केरल के कोल्लम की रहने वाली सुश्री का भी है, जो इस साल सबसे कम उम्र में परीक्षा पास करने वाली उम्मीदवार बन गई हैं. उन्होंने 22 साल की उम्र में ही परीक्षा पास कर ली है.

Advertisement

सुश्री ने यह परीक्षा पहले प्रयास में ही पास की है और 151वीं रैंक भी हासिल की है. उनके पिता पीटी सुनील कुमार साल 2004 से 2010 तक एसपीजी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में भी रह चुके हैं. वो खुद भी मनमोहन सिंह से मिल चुकी हैं.

उन्होंने अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि 2008 में जब वो 14 साल की थीं, तो उन्हें मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरचरण कौर को गुलदस्ता देने का मौका मिला था. सुश्री ने बताया कि उन्होंने उस दौरान मनमोहन सिंह से बात भी की थी. उस दौरान मनमोहन सिंह ने सुश्री से उसके सपनों के बारे में तो पूछा सुश्री ने बताया था कि मैं सिविल सरवेंट बनना चाहती हूं और उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और वो बहुत खुश हुए.

Advertisement

अपनी सफलता के श्रेय को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इसके लिए प्रेरित किया. सुश्री के अचीवमेंट को लेकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के डीजी सुदीप लखटकिया ने कहा कि यह एसपीजी के लिए सुनहरा पल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement